पूर्व श्रममंत्री व शिवसेना नेता साबिर शेख का निधन
मुंबई। शिवसेना नेता और पूर्व श्रममंत्री साबिर शेख का बुधवार को निधन हो गया। ठाणे जिले के कोन गांव मे
मुंबई। शिवसेना नेता और पूर्व श्रममंत्री साबिर शेख का बुधवार को निधन हो गया। ठाणे जिले के कोन गांव में उन्होंने आखिरी सांस ली। 71 वर्षीय शेख लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 1995 में शिवसेना-भाजपा की सरकार में शेख के पास प्रदेश की श्रम विभाग की जिम्मेदारी थी।
शिवसेना में मुस्लिम चेहरे के रूप में उनकी पहचान थी। अंबरनाथ विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले शेख बीमारी के कारण पिछले कई सालों से सक्त्रिय राजनीति से दूर थे। उनकी आर्थिक हालत खराब होने के बाद औरंगाबाद के मातोश्री वृद्धाश्रम संस्था ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया था।
उनको औरंगाबाद के वृद्धाश्रम में ले जाया भी गया था। लेकिन समाज के बढ़ते दबाव के बाद शिवसेना के बड़े नेताओं ने उनकी सुध ली थी। इसके बाद उनको औरंगाबाद से कल्याण वापस लाया गया था। पिछले काफी समय से वहीं उनका इलाज चल रहा था।