Move to Jagran APP

पिता अंडरव‌र्ल्ड डॉन, पति बिल्डर फिर भी हैं गरीब प्रत्याशी

मुंबई। हाल ही में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों द्वारा नामांकन भरे गए। इनमें सबसे गर

By Edited By: Published: Mon, 06 Oct 2014 02:32 AM (IST)Updated: Mon, 06 Oct 2014 02:11 AM (IST)
पिता अंडरव‌र्ल्ड डॉन, पति बिल्डर फिर भी हैं गरीब प्रत्याशी

मुंबई। हाल ही में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों द्वारा नामांकन भरे गए। इनमें सबसे गरीब प्रत्याशियों की सूची में अंडरव‌र्ल्ड डॉन अरुण गवली की बेटी गीता गवली का भी नाम शामिल है। नामांकन के अनुसार गीता ने अपनी संपत्ति1.29 करोड़ बताई है। जिसके मुताबिक वे सबसे गरीब उम्मीदवारों की सूची में दूसरे स्थान पर है। गीता भायखला विधानसभा क्षेत्र से उनके पिता की पार्टी अखिल भारतीय सेना से प्रत्याशी हैं। इस सूची में सबसे आगे कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया के उम्मीदवार नारायण हैं। वे मुंबई के अंधेरी (वेस्ट) विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी हैं।

loksabha election banner

दो बार जीत चुकी हैं पार्षद का चुनाव

डॉन अरुण गवली द्वारा बनाई गई अखिल भारतीय सेना पार्टी से गीता दो बार पार्षद का चुनाव लड़ चुकी हैं। इन दोनों चुनावों में उन्होंने भारी मतों से जीत दर्ज की। वर्तमान में वे मुंबई महानगर पालिका में पार्षद भी हैं। डॉन की बेटी और लोगों से जमीनी जुड़ाव होने के कारण लोगों के बीच उनका जबरदस्त क्रेज है।

डॉन अरुण गवली ने भी लड़ा था चुनाव

डॉन अरुण गवली ने अपनी अखिल भारतीय सेना पार्टी से सन 2004 में चिंचपोकली क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्होंने भारी मतों से जीत दर्ज की थी। विधायक बनने के कुछ ही दिनों बाद गवली को मुंबई पुलिस के द्वारा शिवसेना के पार्षद की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल वह नवी मुंबई के तलोजा जेल में सजा काट रहा है।

भायखला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस को देंगी टक्कर

वर्तमान में भायखला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक मधु चव्हाण को गीता टक्कर देने वाली हैं। बता दें कि इस क्षेत्र में डॉन अरुण गवली का घर दगडी चाल स्थित है। जिस कारण इस क्षेत्र में उनका अच्छा दबदबा है।

बेस्ट कॉर्पोरटर का मिल चुका है अवार्ड

गीता दो बार पार्षद का चुनाव जीत चुकी हैं। दोनों बार उन्हें भारी मतों से जीत मिली है। लगातार विकास कार्य करने के लिए 2011 में उन्हें बेस्ट कॉर्पोरटर का पुरस्कार दिया गया था।

गीता के पति हैं बिल्डर

2007 में गीता ने मुंबई के जाने माने बिल्डर अजय गवली से शादी की। यह शादी मुंबई में इतनी मशहूर हुई थी कि इसका लाइव प्रसारण टीवी पर किया गया था। वहीं, कई बड़ी हस्तियों ने शादी में शिरकत की थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.