13 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
By Edited By: Published: Thu, 17 Apr 2014 02:29 AM (IST)Updated: Thu, 17 Apr 2014 02:03 AM (IST)
मुंबई। मुंबई पुलिस ने पिछले करीब एक साल के दौरान 13 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 32 वर्षीय अयाज मुहम्मद अंसारी नामक इस आरोपी को खार इलाके में एक स्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया।
मुंबई पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया ने बुधवार को बताया कि आरोपी ने अंतिम बार 7 अप्रैल को सायण उपनगरीय क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रही 13 वर्षीय एक बच्ची को अपना शिकार बनाया था। उसका यह अपराध सीसीटीवी पर रिकार्ड हो गया, जिसके बाद पुलिस ने स्केच बनाकर उसकी खोजबीन शुरू की।
पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए पार्को, स्कूलों और खेल के मैदानों की खाक छानी। उस पर जुहू, सांताक्रूज, डीएन नगर, अंबोली, वर्सोवा, सायण, वकोला, आरएके मार्ग और एंटन हिल इलाकों में कुल 13 मुकदमे दर्ज हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें