बीच सड़क पर लड़के ने की छेड़छाड़, तो चप्पलों से ऐसे पिटा मजनूं
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा शहर में मनचले की पिटाई का मामला सामने आया है, यहां एक युवक को लड़की से छेड़छाड़ करना इतना भारी पड़ गया कि लोगों ने उसे पकड़कर जमकर पीटा।
छिंदवाड़ा/जबलपुर। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा शहर में मनचले की पिटाई का मामला सामने आया है, यहां एक युवक को लड़की से छेड़छाड़ करना इतना भारी पड़ गया कि लोगों ने उसे पकड़कर जमकर पीटा। वहीं लड़की ने उसके मुंह पर चप्पलें बरसाई।
क्या है मामला...
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें वह रोजाना स्कूल जाती इस लड़की को तंग करता था। इस हरकत को कुछ लोगों ने देख लिया और कुछ लोगों ने देख लिया उसे सबक सिखाने की ठान ली।
-जब वह लड़का दोबारा लड़की को छेड़ रहा था तो लोगों ने मनचले को कर उसकी जमकर पिटाई कर दी।
-भरे बाजार में लड़की ने लड़कों को चप्पलों से पीटा।
पुलिस के हवाले कर दिया
धुनाई के बाद जब युवक द्वारा माफी मांगी गई और भविष्य में दोबारा ऐसी हरकत ना करने के वादे के बाद उसकी पिटाई बंद की। बाद में मनचले को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।