अमित शाह आज भोपाल में, संघ की समन्वय बैठक में होंगे शामिल
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 25 अगस्त को एक दिनी प्रवास पर भोपाल आ रहे हैं। संघ की समन्वय बैठक में शरीक होने की संभावना है।
भोपाल [ब्यूरो]। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 25 अगस्त को एक दिनी प्रवास पर भोपाल आ रहे हैं। राजधानी के शारदा विहार में गुरुवार से शुरू होने वाली राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की समन्वय बैठक में भी शाह के शरीक होने की संभावना है।
भाजपा अध्यक्ष यहां मौजूद सर कार्यवाह भैयाजी जोशी एवं सह सरकार्यवाह कृृष्णगोपाल से भाजपा अध्यक्ष विशेष रूप से मुलाकात करेंगे।
संघ की बैठक में संगठन महामंत्री सुहास भगत, नंदकुमार सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शिरकत करेंगे।
बताया जाता है कि शाह का कार्यक्रम जल्दबाजी में बना, उनके भोपाल आने की सूचना सबसे पहले मुख्यमंत्री सचिवालय को दी गई। प्रदेश भाजपा कार्यालय में देर रात तक इस संबंध में जानकारी नहीं थी।