12वीं का रिजल्ट घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी
माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं का रिजल्ट रविवार को घोषित कर दिया गया। रिजल्ट 65.94 फीसदी रहा। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। यानी 69.42 प्रतिशत लड़कियां, जबकि 63.30 प्रतिशत लड़के पास हुए।
भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं का रिजल्ट रविवार को घोषित कर दिया गया। रिजल्ट 65.94 फीसदी रहा। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। यानी 69.42 प्रतिशत लड़कियां, जबकि 63.30 प्रतिशत लड़के पास हुए। स्वाध्यायी में 28.53 फीसदी लड़के, जबकि 31.36 फीसदी लड़कियां सफल रहीं।
इस बार मंडल ने रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को मोबाइल एप की भी सुविधा उपलब्ध कराई है। छात्र को अपने स्मार्ट फोन पर उपलब्ध गूगल प्ले स्टोर पर जाकर मोबाइल एप डाउनलोड कर नो योर रिजल्ट का चयन करना होगा। इसके बाद छात्र को अपना रोल नंबर फीड कर सबमिट करना होगा। छात्र का रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
स्कूल शिक्षा मंत्री पारस जैन और स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री दीपक जोशी ने दोपहर 4 बजे रिजल्ट घोषित किया। इसके ठीक एक हफ्ते बाद कक्षा 10 वीं का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
कुछ खास बातें
29.53 फीसदी स्वाध्यायी परीक्षार्थी पास।
577683 नियमित, जबकि 174913 स्वाध्यायी परीक्षार्थी थे।
197807 फीसदी प्रथम श्रेणी, 163607 द्वितीय,18627 तृतीय श्रेणी, जबकि 28 परीक्षार्थी सामान्य श्रेणी से पास हुए।
90081 नियमित परीक्षार्थियों की सप्लीमेंट्री।
1328 परीक्षार्थियों के परिणाम रोके गए।
स्वाध्यायी
174913 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा।
9903 प्रथम श्रेणी।
32104 द्वितीय श्रेणी।
9304 तृतीय।
21 सामान्य श्रेणी से पास।
29.53 फीसदी कुल परीक्षा परिणाम।
34000 की सप्लीमेंट्री।
मंडल ने 12वीं सर्टिफिकेट परीक्षा में सम्मिलित नेत्रहीन एवं मूक बधिर स्टूडेंट्स का रिजल्ट भी घोषित किया है। इसमें 52.60, जबकि 41.82 फीसदी लड़कियां सफल रहीं। यानी यह रिजल्ट 50 फीसदी रहा।