राहुल के दौरे से पहले जयराम रमेश बोलेंगे हमला
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के महू दौरे से पहले पूर्व केन्द्रीय मंत्री जयराम रमेश भूमि अधिग्रहण कानून को लेकर सरकार पर हमला बोलेंगे।
भोपाल [ब्यूरो]। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के महू दौरे से पहले पूर्व केन्द्रीय मंत्री जयराम रमेश भूमि अधिग्रहण कानून को लेकर सरकार पर हमला बोलेंगे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में सोमवार को जयराम रमेश पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। इस दौरान मध्यप्रदेश में हुए भूमि अधिग्रहण के मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तीन पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हैं।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता केके मिश्रा ने बताया कि इस दौरान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे भी मौजूद रहेंगे। पूर्व केन्द्रीय मंत्री के भोपाल प्रवास को पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी की 29 मई को महू में प्रस्तावित सभा और किसान यात्रा से जोड़कर देखा जा रहा है। राहुल महू के आसपास किसी किसान के घर तक पदयात्रा कर सकते हैं। इसे अंतिम रूप राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की टीम देगी, जो गोपनीय रूप से महू के आसपास दौरा कर फीडबैक जुटाने में लगी है।