Move to Jagran APP

मंत्रालय में लहराएगा देश का सबसे ऊंचा तिरंगा

भोपाल [ब्यूरो]। देश का सबसे ऊंचा तिरंगा मध्यप्रदेश मंत्रालय के वल्लभ भवन पार्क में लहराएगा। इस तिरं

By Edited By: Published: Fri, 23 Jan 2015 06:18 AM (IST)Updated: Fri, 23 Jan 2015 01:20 AM (IST)
मंत्रालय में लहराएगा देश का सबसे ऊंचा तिरंगा

भोपाल [ब्यूरो]। देश का सबसे ऊंचा तिरंगा मध्यप्रदेश मंत्रालय के वल्लभ भवन पार्क में लहराएगा। इस तिरंगे की ऊंचाई 229.6 फीट होगी। इतना ही नहीं भारत-पाकिस्तान के वाघा बार्डर की तर्ज पर यहां पर शनिवार और रविवार को शाम 5 बजे समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए बाकायदा एसएएफ के जवान बैंड बजाकर बीटिंग द रीट्रिट करेंगे। तिरंगे को एक बार लगाने के बाद इसे उतारा नहीं जाएगा। रात में भी तिरंगे पर रोशनी बनी रहे। इसके लिए 1000-1000 वॉट की दो फ्लड लाईट लगाई जाएंगी।

loksabha election banner

इस ध्वज को लगाने की पूरी तैयारी कर ली गई हैं, ध्वज के लिए स्टील पोल को शुक्रवार को लगाया जाएगा। हालांकि ध्वजारोहण की तारीख को लेकर असमंजस बना हुआ है। मुख्यसचिव अंटोनी जेसी डिसा ने मुख्यमंत्री को 25 जनवरी अथवा अन्य किसी तारीख को कार्यक्रम करने का प्रस्ताव भेजा है।

सरकार का मानना है कि इस गरिमामय समारोह को देखने के लिए काफी संख्या में पर्यटक भी आएंगे। यह देश में अपने तरह का पहला आकषर्षक आयोजन होगा। वर्तमान में देश में सबसे ऊंचा तिरंगा हाल ही में मुंबई में 223.04 फीट की ऊंचाई पर लगाया गया है। इसी प्रकार दिल्ली में अप्रैल 2014 को 209 फीट ऊंचा तिरंगा कनाट पैलेस के राजीव चौक में जिंदल गु्रप ने लगवाया है। इसके अतिरिक्त देश भर में 11 स्थानों पर 207 फीट ऊंचाई वाले तिरंगे लहरा रहे हैं।

60 फीट चौड़ा 90 फीट लंबा

प्रदेश में स्थापित होने वाले सबसे ऊंचे तिरंगे का आकार 60 फीट चौ़़डा और 90 फीट लंबा होगा। इसका वजन लगभग 45 किलोग्राम होगा। तिरंगे का कपड़ा मुंबई की फ्लैग शॉप से लिया गया है, जो कि डेनियर पॉलिस्टर का बना है। तिरंगे को हाईटेंशन स्टील से बने खंबे पर लगाया जाएगा, इसे बजाज इलेक्ट्रीकल्स मुंबई से खरीदा गया है। झंडे को पोल पर मोटर से च़़ढाया जाएगा। इसमें लगभग 20 मिनट का समय लगेगा। इस पर लगभग एक करो़़ड पए का खर्च आया है। इसमें 45 किलोग्राम तिरंगे का कप़़डा लगभग 5 लाख, तिरंगे का 12.5 टन वजनी खंबा 60 लाख और उसका स्टैंण्ड सहित अन्य खर्च शामिल हैं।

एसएएफ का बैंड

हर शनिवार और रविवार को शाम 5 बजे वल्लभ भवन में वाघा बार्डर की तर्ज पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर एसएएफ का बैंड गार्ड आफ आनर के साथ झंडे को सलामी देते हुए नेशनल एंथम की धुन बजाएगा इसके बाद 15 मिनिट तक देशभक्ति के गीतों का प्रस्तुतिकरण देगा। बैंड में एक प्लाटून कमांडर, दो हवलदार और आठ जवान शामिल होंगे।

एक नजर में

फ्लैग फांउडेशन ऑफ इंडिया ने देश भर में 11 स्थानों पर 207 फीट ऊंचाई पर तिरंगे लहरा रहे हैं। इनमें हनुमान वाटिका केथल हरियाणा, ब्रह्मसरोवर कुरूक्षेत्र, लाडवा हरियाणा, हिसार हरियाणा, सोनीपत हरियाणा, अंगुल उड़ीसा, नेशनल मिलट्री म्यूसियम बैंगलोर, जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड विजय नगर कर्नाटका, जयपुर राजस्थान, कनक्कुनु पैलेस त्रिवेंदरम और कोटा राजस्थान शामिल हैं। इसी तरह 100 फीट की ऊंचाई पर देश भर में 46 तिरंगे लगाए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.