जोशी दंपति पर चल रही मनी लांड्रिंग की कार्रवाई
भोपाल [ब्यूरो]। आय से अधिक संपत्ति जुटाकर देश भर में चर्चित हुए बर्खास्त आईएएस दंपति अरविंद-टीनू जोश
भोपाल [ब्यूरो]। आय से अधिक संपत्ति जुटाकर देश भर में चर्चित हुए बर्खास्त आईएएस दंपति अरविंद-टीनू जोशी के खिलाफ अभी मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत प्रवर्तन निदेशालय में भी फाइल खुली हुई है। देश के सबसे सख्त माने जाने वाले इस कानून के तहत आईएएस दंपति की काली कमाई की छानबीन चल रही है।
ईडी ने अभी उनकी 40 करोड़ से अधिक की संपत्ति के बारे में सवालों की सूची तैयार की है। बाकी प्रापर्टी के बारे में छानबीन का सिलसिला चल रहा है। लोकायुक्त की कार्रवाई शुरू होने के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए एक साल से फरार चल रही टीनू जोशी को कोर्ट ने जमानत न देते हुए मंगलवार को ही जेल भेजा है। आयकर विभाग ने पांच साल पहले जोशी दंपति के साथ अनेक ठिकानों पर एक साथ छापामारी कर अरबों रपए की बेहिसाबी संपत्ति का खुलासा किया था। इन छापों में जोशी के घर पर आयकर अफसरों को 3 करो़़ड से अधिक नकद राशि मिली थी। यह राशि उनके पास कहां से आई इस बारे में जोशी दंपति स्पष्ट सफाई नहीं दे पाए, उनके पास बेशकीमती अचल संपत्ति में जमीनें और फ्लेट्स की जानकारी मिली थी। साथ ही करोड़ों रपए के हीरे-जवाहरात युक्त जेवर भी बरामद हुए थे।
आयकर ने अपनी छानबीन के बाद यह मामला लोकायुक्त, ईओडब्ल्यू एवं प्रवर्तन निदेशालय [ईडी] को भी अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया था। इसके बाद ही इन जांच एजेंसियों ने भी जोशी के खिलाफ अपनी जांच खोल दी। इसके बाद से जोशी दंपति के दुर्दिनों की शुरुआत हो गई। इसके बाद देश भर के मीडिया में उनके पास मिली नकदी एवं अघोषित प्रापर्टी सुर्खियां बन चुकी हैं।