यूरिया की कालाबाजारी चरम पर : दिग्विजय
भोपाल [ब्यूरो]। प्रदेश में रबी सीजन के दौरान गहराते खाद संकट पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने म
By Edited By: Published: Sun, 23 Nov 2014 06:27 AM (IST)Updated: Sun, 23 Nov 2014 02:42 AM (IST)
भोपाल [ब्यूरो]। प्रदेश में रबी सीजन के दौरान गहराते खाद संकट पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर खाद की किल्लत दूर करने की मांग की है।
दिग्विजय ने आरोप लगाए हैं कि प्रदेश में यूरिया की मांग 6.74 लाख मीट्रिक टन है, जबकि राज्य सरकार ने 2.75 लाख मीट्रिक टन किसानों को उपलब्ध कराया है, जो आधे से भी कम है।
खाद उपलब्ध नहीं होने की वजह से किसानों में रोष है और वे 287 रुपए का बैग कालाबाजारी के चलते 500 रुपए तक में खरीदने के लिए मजबूर हैं। राजगढ़, गुना, हरदा, विदिशा, होशंगाबाद, सागर, रायसेन और छिंदवाड़ा में खाद के लिए कोहराम मचा हुआ है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें