Move to Jagran APP

26 जनवरी से लहराएगा देश का सबसे ऊंचा तिरंगा

हरीश दिवेकर, भोपाल। देश का सबसे ऊंचा तिरंगा 26 जनवरी से मध्यप्रदेश के मंत्रालय पर लहराएगा। इसकी ऊंच

By Edited By: Published: Sat, 25 Oct 2014 12:48 AM (IST)Updated: Fri, 24 Oct 2014 11:43 PM (IST)
26 जनवरी से लहराएगा देश का सबसे ऊंचा तिरंगा

हरीश दिवेकर, भोपाल। देश का सबसे ऊंचा तिरंगा 26 जनवरी से मध्यप्रदेश के मंत्रालय पर लहराएगा। इसकी ऊंचाई 213 फीट होगी। भारत-पाकिस्तान के वाघा बार्डर की तर्ज पर हर रोज यहां पर समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए पुलिस जवानों की एक टुकड़ी ही खासतौर पर तैनात की जाएगी। जो रोजाना सूर्योदय पर सम्मान पूर्वक बैंड के साथ तिरंगे को फहराएगी और सूर्यास्त होने पर तिरंगे को समारोह पूर्वक आयोजन कर उतारेगी भी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सहमति मिलने के बाद मुख्य सचिव अंटोनी जेसी डिसा ने इस संबंध में नगरीय विकास व पर्यावरण विभाग को इस दिशा में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

loksabha election banner

तिरंगे को लगाते और उतारते समय पुलिस के जवानों की परेड का आयोजन होगा। तिरंगा फहराए जाने पर जवान उसे सम्मान पूर्वक सैल्यूट करेंगे। सरकार का मानना है कि इस गरिमामय समारोह को देखने के लिए भारी संख्या में पर्यटक भी आएंगे। यह देश में अपने तरह का पहला आकर्षक आयोजन होगा। वर्तमान में देश में 207 फीट की ऊंचाई वाले तिरंगे 12 स्थानों पर लगे हुए हैं। इनमें हाल ही में दिल्ली कनॉट पैलेस के सेंट्रल पार्क राजीव चौक पर अपैल 2014 में लगाया गया है। यह तिरंगा 24 घंटे लहराता रहता है। प्रदेश में स्थापित होने वाले सबसे ऊंचे तिरंगे का आकार 60 फीट चौड़ा और 90 फीट लंबा होगा। इसका वजन लगभग 45 किलोग्राम होगा। तिरंगे का कपड़ा मुंबई की फ्लैग शॉप से लिया जाएगा, जो कि डेनियर पॉलिस्टर का बना होगा। तिरंगे को हाईटेंशन स्टील से बने खंभे पर लगाया जाएगा, इसे बजाज इलेक्ट्रिकल्स मुंबई से खरीदा जाएगा।

दो करोड़ का होगा प्रोजेक्ट:

मंत्रालय में लगने वाला सबसे ऊंचे तिरंगे का पूरा प्रोजेक्ट लगभग दो करोड़ रुपये का होगा। इसमें 45 किलोग्राम तिरंगे का कपड़ा लगभग 5 लाख, तिरंगे का 12.5 टन वजनी खंभा 60 लाख और उसका स्टैंड सहित अन्य खर्चो को मिलाकर इसकी लागत दो करोड़ रुपये आना संभावित है।

फ्लैग फांउडेशन ऑफ इंडिया ने देश भर में 12 स्थानों पर 207 फीट ऊंचाई पर तिरंगे लहरा रहे हैं। इनमें सेंट्रल पार्क राजीव चौक नई दिल्ली, हनुमान वाटिका केथल हरियाणा, ब्रह्मसरोवर कुरूक्षेत्र, लाडवा हरियाणा, हिसार हरियाणा, सोनीपत हरियाणा, अंगुल ओडिसा, नेशनल मिलट्री म्यूसियम बेंगलूर, जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड विजय नगर कर्नाटका, जयपुर राजस्थान, कनक्कुनु पैलेस त्रिवेंदरम और कोटा राजस्थान शामिल हैं। इसी तरह 100 फीट की ऊंचाई पर देश भर में 46 तिरंगे लगाए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.