Move to Jagran APP

महिला कांग्रेस बदलेगी डेढ़ दर्जन जिलाध्यक्ष

भोपाल [ब्यूरो]। कांग्रेस में निष्क्रिय जिलाध्यक्षों को बदला जाएगा। प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान 15 अक्

By Edited By: Published: Sun, 12 Oct 2014 05:58 AM (IST)Updated: Sun, 12 Oct 2014 02:19 AM (IST)
महिला कांग्रेस बदलेगी डेढ़ दर्जन जिलाध्यक्ष

भोपाल [ब्यूरो]। कांग्रेस में निष्क्रिय जिलाध्यक्षों को बदला जाएगा। प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान 15 अक्टूबर तक होगा। इसमें आलाकमान की गाइड लाइन से हटकर करीब 100 पदाधिकारियों को रखा जा सकता है। ग्वालियर-चंबल के जिलों में संगठनात्मक बदलाव नगरीय निकाय चुनाव के बाद होगा।

loksabha election banner

महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष माण्डवी चौहान ने बताया संगठन को गति देने के लिए नए सिरे से जिम्मेदारियां देना जरूरी है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा की हरी झण्डी मिलने के बाद प्रदेश कार्यकारिणी के गठन की तैयारी है। इसमें 22 उपाध्यक्ष, 39 महामंत्री और 45 सचिव बनाई जाएंगी। प्रदेश स्तर पर कुछ और नियुक्तियां भी की जाएंगी। इसमें हर जिले का प्रतिनिधित्व होगा। हालांकि प्रदेश इकाई में जबलपुर संभाग का दबदबा रहने के आसार हैें।

प्रदेश इकाई के साथ भिंड, सीहोर, रतलाम, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी, उज्जैन, खंडवा, छतरपुर, सतना, जबलपुर, कटनी, शहडोल, रीवा और बालाघाट जिला इकाइयों में भी बदलाव होगा।

भोपाल ग्रामीण की अध्यक्ष को भी हटाने की तैयारी है। खंडवा और आसपास के लिए प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव और सज्जन सिंह वर्मा से नाम मांगे गए हैं। गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, ग्वालियर, दतिया, मुरैना और भिंड की इकाइयों में भी संगठनात्मक बदलाव होगा। हालांकि, ये कार्रवाई नगरीय निकाय चुनाव के बाद की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.