Move to Jagran APP

भोपाल का ताजमहल लंदन में होगा नीलाम

By Edited By: Published: Mon, 18 Aug 2014 05:16 AM (IST)Updated: Mon, 18 Aug 2014 01:20 AM (IST)
भोपाल का ताजमहल लंदन में होगा नीलाम

भोपाल [अजीत तिवारी]। दुनिया भर में चर्चित अमर प्रेम का प्रतीक आगरा का ताजमहल अब भोपाल में भी देखा जा सकेगा। यह ताजमहल सोना, चांदी और हीरों से जड़ा हुआ होगा। ताजमहल की हू-ब-हू प्रतिकृति बनकर तैयार हो गई है। इस ताजमहल को लंदन में नीलाम किए जाने की तैयारी है।

loksabha election banner

मुस्लिम शासक शाहजहां ने 16वीं शताब्दी में अपनी बेगम मुमताज की याद में आगरा में ताजमहल बनवाया था। राजधानी में पिछले तीन वर्षो से ताजमहल की अनोखी प्रतिकृति का निर्माण किया जा रहा है। यह हीरा, सोने और चांदी से बनाई जा रही है। इसमें 20 किलो सोना, 400 किलो चांदी और 8 डायमंड का उपयोग किया गया है। इसके अलावा अन्य रत्न जड़ित स्टोन्स भी इसमें प्रयुक्त किए गए हैं। इसकी कीमत लगभग करोड़ों रुपए आंकी जा रही है।

तीन साल से चल रहा काम

राजधानी में बन रहा ताजमहल 3.5 फीट ऊंचा और 5.5 फीट चौड़ा है। इसे लकड़ी के स्टैंड पर बनाया गया है। पिछले तीन वर्षो से इसे 35 कुशल कारीगरों द्वारा बनाया जा रहा है। इसमें नक्काशी का काम किया गया है।

दीवाली तक आएगा सबके सामने

यह ताजमहल लगभग 95 फीसद बनकर तैयार हो गया है। इसे मप्र की पुरानी विधानसभा के मिंटो हॉल में दिवाली के मौके पर जनता के सामने पेश किया जाएगा जिसमें देश-विदेश के मेहमान और जानी मानी हस्तियां मौजूद रहेंगी।

लंदन में करेंगे नीलाम

ताजमहल की प्रतिकृति तैयार करने में लगे स्टार जेम्स एंड ज्वेलरी के डायरेक्टर सैय्यद हनीफ कहते हैं कि उनका सपना सच होने वाला है। ताजमहल लगभग पूरा बनकर तैयार हो गया है। फिनिशिंग का काम चल रहा है।

हनीफ ने बताया कि जनता के सामने पेश करने के बाद इस ताजमहल को लंदन में नीलाम किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.