Move to Jagran APP

दो महीने से प्रताड़ित कर रहे थे डीसी: रितु

By Edited By: Published: Fri, 15 Aug 2014 06:13 AM (IST)Updated: Fri, 15 Aug 2014 02:06 AM (IST)
दो महीने से प्रताड़ित कर रहे थे डीसी: रितु

भोपाल [नप्र]। राजधानी के राजा भोज हवाई अड्डे पर खुद को गोली मारने वाली केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल [सीआईएसएफ] की आरक्षक रितु कुमारी की हालत में खासा सुधार आया है। उसे दिल्ली के एम्स के आईसीयू से वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। रितु बात भी करने लगी है।

loksabha election banner

उसने आरोप लगाया कि सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट विजय कुमार धनक़़ड की नीयत खराब थी। वे उसे करीब दो महीने से प्रता़ि़डत कर रहे थे। उन्होंने पहले काफी प्रलोभन देने की कोशिश की, लेकिन उनकी बात नहीं मानी, तो वे परेशान करने लगे।

उसने कहा कि घटना वाले दिन उन्होंने उसे डे़़ढ घंटे अपने कमरे के बाहर ख़़डा रखा। उसने खाना नहीं खाया था। इस कारण उसे चक्कर आ रहे थे। यह जानने के बाद भी उन्होंने उसे सजा के तौर पर चार घंटे एक्स्ट्रा ड्यूटी कराई। वे उसे करीब दो माह से परेशान कर रहे थे। रोजाना की प्रता़़डना से वह तंग आ चुकी थी। उसके सामने जीने का रास्ता नहीं बचा था। इस कारण उसने खुद को गोली मार ली। इतना कुछ होने के बाद भी उसके साथ कोई इंसाफ नहीं कर रहा है। वह बमुश्किल मौत के मुंह से बाहर निकली है। उसे गुरुवार सुबह आईसीयू से वार्ड में शिफ्ट किया गया है। वह अब पानी और जूस पी सकती है।

रितु ने बताया था कि वह खुदकुशी कर लेगी

उधर, गांधी नगर पुलिस ने गुरुवार को रितु के दोस्त सुरेंद्र सिंह के बयान दर्ज कर लिए हैं। सुरेंद्र ने बताया कि घटना वाले दिन 5 अगस्त को रितु ने उसे फोन किया था। इस दौरान उसने बताया कि उसे डिप्टी कमांडेंट विजय कुमार धनक़़ड बहुत परेशान कर रहे हैं। इस कारण वह खुदकुशी करने वाली है। इतना कहने के बाद रितु ने फोन काट दिया। कुछ देर बाद पता चला कि उसने खुद को गोली मार ली।

क्या है मामला

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी 25 वर्षीय रितु कुमारी सीआईएसएफ में आरक्षक के पद पर कार्यरत है। वह वर्तमान में राजधानी के राजाभोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तैनात है। उसने गत 5 अगस्त को गोली मार ली थी, जिससे उसकी हालत बिग़़ड गई। कुछ दिन राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती रहने के बाद उसे एयर एम्बुलेंस से दिल्ली के एम्स ले जाया गया था।

सुरेंद्र सिंह के बयान दर्ज कर लिए गए है। अब रितु के मुंह बोले भाई मुरादाबाद निवासी सिद्धांत अवस्थी के बयान होना बाकी है-जितेंद्र सिंह पटेल, टीआई, गांधीनगर थाना।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.