शाह की ताजपोशी पर मुहर लगाने जाएंगे 118 भाजपाई
By Edited By: Published: Fri, 08 Aug 2014 05:56 AM (IST)Updated: Fri, 08 Aug 2014 01:44 AM (IST)
भोपाल [ब्यूरो]। 9 अगस्त को हो रही भाजपा के राष्ट्रीय परिषद की बैठक में नए अध्यक्ष अमित शाह की ताजपोशी पर मुहर लगेगी। इसके लिए प्रदेश के 118 सदस्यों को न्यौता दिया गया है। बैठक के लिए गुरुवार से ही सदस्य दिल्ली जाने लगे। कतिपय सदस्य शुक्रवार को भी रवाना होंगे। इस बार परिषद की बैठक का स्वरूप छोटा रखा गया है, इसलिए विधायक और जिलाध्यक्षों को न्यौता नहीं दिया गया। बड़ी बैठक में महापौर और जिला पंचायत अध्यक्ष भी बुलाए जाते हैं। बैठक का मुख्य एजेंडा शाह की नियुक्ति की पुष्टि करना है।
भाजपा पार्लियामेंट्री बोर्ड ने शाह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने का निर्णय लिया था। अब इस पर राष्ट्रीय परिषद मुहर लगाएगी। रक्षाबंधन पर्व के ठीक एक दिन पहले हो रही इस बैठक में पार्टी के अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विचार विमर्श संभव है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें