ग्वालियर एसपी प्रमोद वर्मा स्थानांतरित
By Edited By: Published: Fri, 18 Jul 2014 05:44 AM (IST)Updated: Fri, 18 Jul 2014 01:43 AM (IST)
भोपाल [ब्यूरो]। राज्य सरकार ने अजय कुमार शर्मा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक होशंगाबाद को महानिदेशक विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त बनाया गया है।
महिला अफसरों के साथ अवैध संबंध के आरोपों से घिरे ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक प्रमोद वर्मा को हटा दिया गया है। उन्हें सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया गया है। वर्मा की जगह संतोष कुमार सिंह उप पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल को उप पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर के पद पर पदस्थ किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें