भ्रष्टाचार से समझौता नहीं करेगी भाजपा: आडवाणी
भोपाल, थांदला [झाबुआ]/बड़वानी [ब्यूरो]। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने शनिवार को झाबुआ जिले के थांदला और बड़वानी के पाटी में सभा को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने प्रदेश सरकार की तारीफ की और और शिवराज सिंह को देश का सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बताया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार से भाजपा कभी समझौता नहीं करेगी।
आडवाणी ने कहा कि अब मै संसद का सबसे वरिष्ठ सदस्य हूं क्योंकि प्रणब मुखर्जी अब राष्ट्रपति बन चुके हैं। वरिष्ठ सांसद होने के नाते मैं चाहूंगा कि हर प्रदेश में अच्छी सरकारें बनें, जो गरीबी, अज्ञानता के खिलाफ संघर्ष करे और किसानों व महिलाओं के साथ-साथ हर वर्ग के विकास की बात भी करें।
सिर्फ कांग्रेस की आलोचना पर्याप्त नहीं
ब़़डवानी में उन्होंने कहा कि हिंदीभाषी राज्यों को बीमारू राज्यों में गिना जाता रहा है। इनमें मप्र, राजस्थान, उप्र व बिहार शामिल थे, लेकिन गुजरात व मध्यप्रदेश में जब से भाजपा की सरकारें बनी हैं, चमत्कारिक कार्य हुए हैं। इसके लिए मैं हमेशा नरेंद्र मोदी और शिवराज¨सह का नाम लेता हूं। सिर्फ कांग्रेस की आलोचना पर्याप्त नहीं है। इसमें भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर पार्टी कभी समझौता नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह आज गुजरात बना है, अब मोदी के नेतृत्व में पूरा भारत बनेगा।
* ढपोरशंख है कांग्रेस
मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि इस बार केंद्र में भाजपा की सरकार बनती है और मोदी प्रधानमंत्री बनते हैं तो प्रदेश के साथ भेदभाव समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कांग्रेस को ढपोरशंख करार देते हुए निशाना साधा।