Move to Jagran APP

नीतीश का भाजपा से अलग होना बड़ी राजनीतिक भूल: नायडू

भाजपा के पूर्व अध्यीक्ष वैंकैया नायडू ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में नीतीश और कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश ने भाजपा से अलग होकर बड़ी राजनीतिक गलती की। वह चुनाव में अलग पड़ गए हैं, इसलिए बे सिर पैर के बयान दे रहे है। कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने नरसिम्हा राव और सीताराम केशर

By Edited By: Published: Wed, 16 Apr 2014 12:27 PM (IST)Updated: Wed, 16 Apr 2014 12:29 PM (IST)
नीतीश का भाजपा से अलग होना बड़ी राजनीतिक भूल: नायडू

पटना। भाजपा के पूर्व अध्यीक्ष वैंकैया नायडू ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में नीतीश और कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश ने भाजपा से अलग होकर बड़ी राजनीतिक गलती की। वह चुनाव में अलग पड़ गए हैं, इसलिए बे सिर पैर के बयान दे रहे है। कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने नरसिम्हा राव और सीताराम केशरी के साथ गलत व्यवहार किया। कांग्रेस नेताओं को प्रवचन देने का हक नहीं है, वह अपने गिरेबान में झांके।

loksabha election banner

नरेंद्र मोदी को इस बार पूर्ण बहुमत मिलेगा। सभी वर्ग के लोग नमो को चाहते हैं। बिहार से इस बार होंगे चौंकाने वाले परिणाम सामने आएंगे। कांग्रेस ने ज्यादातर योजनाओं के नाम नेहरू गांधी के नाम पर रखा। कांग्रेस के पास कोई मुद़दा नहीं, इसलिए गोधरा दंगे की बात करती है। पिछड़े वर्ग का व्यक्ति इस बार प्रधानमंत्री बनेगा। राहुल-प्रियंका खुद की गलतियों के बारे में सोचें। मुरली मनोहर जोशी के बयान पर उन्होंने कहा कि मुरली मनोहर जोशी मोदी के खिलाफ नहीं हैं, उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा महिला आरक्षण के पक्ष में है।

पढ़ें: नीतीश की सभा में हंगामा, पथराव


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.