8 जगहें जहां अमीर और फेमस लोग जाते हैं छुट्टियां मनाने
दुनिया में ऐसी कई जगहें हैं जहां हर कोई नहीं जा सकता। ये टूरिस्ट स्पॉट खासतौर से अमीरों के लिए बनाए गए हैं।
1. NECKER ISLAND :
इंग्लैंड के तटीय क्षेत्र में बना 'नेकर आईलैंड' काफी खास है। इस आईलैंड के मालिक वर्जिन कंपनी के मालिक सर रिचर्ड ब्रेनसन हैं। आम लोगों के लिए यहां जाना किसी सपने से कम नहीं। लेकिन हां बराक ओबामा, प्रिंस हैरी, हैरी स्टाईल्स जैसे तमाम सेलेब्रिटीज रिचर्ड ब्रेनसन के गेस्ट बन चुके हैं। यह आईलैंड 30 हेक्टेयर में फैला है।
2. THE MALDIVES :
मालदीव बीचेज भी अमीरों की पसंदीदा जगह है। यहां पर कई खूबसूरत स्वीमिंग पूल भी है। कई बड़े-बड़े सितारे गर्मियों में यहां छुट्टियां मनाने आते हैं। यहां ठहरने के लिए स्टाईलिश होटल और गेस्ट रूम बने हैं। एलीट क्लॉस के लिए मालदीव बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन है।
3. GSTAAD, SWITZERLAND :
स्विटजरलैंड की पहाड़ियों में बसा छोटा सा शहर जीस्टैड काफी फेमस है। यहां लोग स्कीइंग करने आते हैं। खासतौर पर सोफिया लोरेन, मैडोना, जूली एंड्र्यू को यह जगह काफी पंसद आती है।
4. COTE D'AZUR, FRANCE :
फ्रांस का यह खूबसूरत बीच पूरी दुनिया में फेमस है। यहां वर्ल्ड-क्लॉस रेस्टोरेंट और कई बड़े-बड़े होटल हैं। रात में रोशनी से जगमगाती इमारतें इस जगह को और सुंदर बनाती हैं। यहां अमीरों का तांता लगा रहता है।
5. ANTIGUA :
कैरेबियाई आईलैंड एंटिगुआ भी घूमने के लिहाज से नंबर वन है। यहां कई पाम ट्री मौजूद हैं, साथ ही कई खूबसूरत बीच इसकी शोभा बढ़ाते हैं। यहां ठहरने या घूमने के लिए आपको काफी पैसे खर्च करने पड़ते हैं।
6. BORA BORA, FRENCH POLYNESIA :
अगर आपके पास खूब पैसा है तो फ्रेंच आईलैंड बोरा-बोरा का रुख कर सकते हैं। दुनिया में जितने भी अमीर लोग हैं सब यहां छुट्टियां मनाना पसंद करते हैं। यहां बीच के ऊपर कई छोटे-छोटे बंगले बने हैं जहां रुकना एक अलग ही अनुभव है।
7. ST BARTHS :
फ्रेंच स्पीकिंग कैरेबियाई आईलैंड सेंट बार्थ अपने खूबसूरत बीचेज के लिए जाना जाता है। यहां पर अमीर लोगों ने अपने प्राइवेट होटल खरीद रखे हैं। छुट्टियों में या वीकेंड में यहां मस्ती करने आ जाते हैं।
8. RIO DE JANEIRO :
ब्राजील का रियो डी जेनेरिया शहर काफी खूबसूरत है। यहां की लाइटलाइफ फेमस है। यहां का रहन-सहन काफी स्टाईलिश है। यहां के बार और होटल इस शहर की जान हैं।