Move to Jagran APP

कहीं नीले पैरों वाला उल्‍लू तो कहीं 150 साल पुराना कछुआ, ऐसे हैं ये 10 वाइल्‍ड लाइफ डेस्टिनेशन की दुनिया

आप को 150 साल पुराना कछुआ देखना हो या फिर नीले पैरों वाला उल्‍लू हम आप को आज दुनिया की दस सबसे बेहतरीन वाइल्‍ड लाइफ डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं।

By prabhapunj.mishraEdited By: Published: Mon, 17 Jul 2017 06:04 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jul 2017 01:29 PM (IST)
कहीं नीले पैरों वाला उल्‍लू तो कहीं 150 साल पुराना कछुआ, ऐसे हैं ये 10 वाइल्‍ड लाइफ डेस्टिनेशन की दुनिया
कहीं नीले पैरों वाला उल्‍लू तो कहीं 150 साल पुराना कछुआ, ऐसे हैं ये 10 वाइल्‍ड लाइफ डेस्टिनेशन की दुनिया

1- कोस्‍टा रीका

loksabha election banner

कोस्‍टा रीका पांच लाख से ज्‍यादा प्रजातियों का घर है। कोस्‍टा रीका की यही सबसे खास बात है। ये बात इसे दुनिया में खास बनाती है। यहां हर प्रजाति के जीव-जंतु पाये जाते हैं। यहां घने जंगल हैं जहां विभिन्‍न प्रजाति के जीव निवास करते हैं। यहां पक्षियों और बंदरों की कई प्रजातियां हैं। कोस्‍टा रीका फेसिफिक और अटलांटिक कोस्‍ट लाइन का छूता है।

2- यलो स्‍टोन नेशनल पार्क

यूएस के मॉंटेना में बना यलो स्‍टोन नेशनल पार्क वाइल्‍ड लाइफ के दिवानों के लिये जन्‍नत से कम नहीं है। यहां आप को हर तरह के जीव जंतु देखने को मिलेंगे। यहां घास के बड़े-बड़े मैदान है। पार्क के बीच में एक नदी बहती है। पार्क पहाडि़यों से घिरा हुआ है। यहां घूमने के लिये आप के पास सैकड़ों जगह हैं। इस पार्क में आप को भेडि़या भी देखने को मिलेंगे। 

3- गालापैगोस आइसलैंड

इक्‍वाडोर के वेस्‍टर्न कोस्‍ट से 600 मील की दूरी पर गालापैगोस आइसलैंड स्थित है। गालापैगोस आइसलैंड वॉल्‍कैनिक ओरिजन से बाहर की ओर स्थित है। ये मेनलैंड से जुड़ा हुआ नहीं है। यहां आप को ढेरों प्रजातियां मिलेंगी। वाइल्‍ड लाइफ पसंद करने वालों के लिये ये जगह जन्‍नत से कम नहीं है। यहां समुद्र किनारे आप को ढेरों कछुये नजर आयेंगे। 

4- नामीबिया

अफ्रीका का ये पहला देश है जो अपनी वाइल्‍ड लाइफ के लिये जाना जाता है। नामीबिया में 26 नेशनल पार्क हैं। ना‍मीबिया वाइल्‍ड लाइफ पसंद करने वालों के लिये खजाने से कम नही हैं। यहां आप को हाथी, शेर, चीता, बाघ देखने को मिलेंगे। यहां की सरकार ने नामीबिया में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये बहुत काम किया है। ये दुनिया के सबसे सूखी धरती है। 

5- अमेजन रिवर बेसिन

अमेजन रिवर बेसिन दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक हैं। यहां के घने जंगलों में आप को सैकड़ों ऐसी प्रजातियां मिलेंगी जिन्‍हें आप ने कभी देखा भी नहीं होगा। यहां आप को 3000 फ्रेशवाटर फिश मिलेगी। 4000 से अधिक तितलियों की प्रजातियां मिलेंगी। अमेजन रिवर डॉल्फिन को पिंक रिवर डॉल्फिन भी कहा जाता है।

6- अंटार्टिका

अंटार्टिका दुनिया का सबसे ठंडा, सूखा और तेज हवाओं वाला स्‍थान है। यहां का तापमान बहुत कम होता है ऐसे में भी यहां का प्राकृतिक जीवन बहुत शानदार है। यहां सील और पैंग्विन देखने को मिलती है। यहां आप को मछली की ढेरों प्रजातियां देखने को मिलेंगी। यहां पैंग्विन की 18 प्रजातियां पाई जाती हैं। यहां पोलर बिसर मिलता है।

7- अलास्‍का

अलास्‍का को ग्रेट लैंड भी कहा जाता है। अलास्‍का जमीन और समुद्र दोनो तरह के जीव जंतुओं का घर है। यहां का समुद्री जीवन बहुत ही खूबसूरत है। यहां के 15 नेशनल पार्कों को सरकार का संरक्षण प्राप्‍त है। अलास्‍का की आबादी 3 लाख है। यहां पर पोलर बियर के साथ पक्षियों की कई प्रजातियां पाई जाती हैं। शेर चीता भी यहां आप को देखने को मिलेंगे। 

8- केन्‍या

केन्‍या अपनी वाइल्‍ड लाइफ के लिये जाना जाता है। यहां आप को शेर, चीता, हाथी भैंस, लैंड मैमल, गेंडा, दरियाई घोड़ा, तेंदुआ और सैकड़ो जानवरों की प्रजातियां मिलेंगी। यहां जेब्रा, बबून, बंदर भी देखने को मिलेंगे। केन्‍या वाइल्‍ड लाइफ को पसंद करने वालों के लिये जन्‍नत से कम नहीं है। केन्‍या का मासी मारा गेम रिजर्व यहां का सबसे प्रसिद्ध पार्क है। यहां आप जुलाई से अक्‍टूबर के बीच में घूमने आ सकते हैं। 

9- ग्रांड टेटन नेशनल पार्क

ग्रांड टेटन नेशनल पार्क कई तरह की प्रजातियों का घर है। आप किस मौसम में यहां आते हैं उसी हिसाब से यहां आप को जीव जंतु देखने को मिलेंगे। ये पार्क 20 मिलियन एकड़ मे फैला हुआ है। घने जंगलों से घिरा हुआ ये पार्क आप को अपने सफर का एक रोमांचकारी अनुभव देगा। यहां आप कई नई जीव जंतुओं की प्रजातियां देखने को मिलेंगी। यहां सांप, शेर, चीता, तेंदुआ देखने को मिलेंगे। 

 

10- साउथ डकोटा

साउथ डकोटा का सबसे बड़ा पार्क कस्‍टर स्‍टेट पार्क है। यहां आप को सैकड़ों जीव-जंतु की प्रजातियां देखने को मिलेंगी। यहां आप किस मौसम में घूमने आते हैं ये आप के लिये बहुत खास अनुभव होगा। यहां जीव-जंतु मौसम के हिसाब से नजर आते हैं। यहां बड़े सींगों वा बारहसिंगा भी देखने को मिलेगा। यहां आप को पहाड़ी बकरी देखने को मिलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.