Move to Jagran APP

धरती के 10 बेहद खूबसूरत जंगल : कहीं है 'पेड़ों का कब्रिस्‍तान' तो कहीं है 'डांसिंग फॉरेस्‍ट'

इस धरती पर प्रकृति ने भी ऐसी अद्भुत रचनाएं करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। जिसका उदारहण धरती के ये 10 बेहद खूबसूरत जंगल हैं। जिनमें कहीं है पेड़ों का कब्रिस्‍तान तो कहीं है 'डांसिंग फॉरेस्‍ट'...

By shweta.mishraEdited By: Published: Tue, 09 May 2017 05:03 PM (IST)Updated: Tue, 09 May 2017 05:05 PM (IST)
धरती के 10 बेहद खूबसूरत जंगल : कहीं है 'पेड़ों का कब्रिस्‍तान' तो कहीं है 'डांसिंग फॉरेस्‍ट'

डेड वैली-नामीबिया :

loksabha election banner

इस तस्‍वीर को देखकर आपको ये लग रहा होगा कि यह एक पेंटिंग है लेकिन ऐसा नही है। यह नामीबिया का बेहद खूबसूरत जंगल है। जिसे डेड वैली यानी कि मृत घाटी के नाम से भी पुकारा जाता है। यह करीब 900 साल पुराना जंगल है। दुनिया के सबसे ऊंचे रेत के टीले पर कभी घना जंगल हुआ करता था। हालांकि आज यह रेगिस्तान में पेड़ों का कब्रिस्‍तान बन चुका है।

 

क्लाउड वन-कोस्टा रीका: 

यह कोस्‍टा रीका का बेहद खूबसूरत जंगल है। पहाड़ पर बना यह जंगल समुद्र तल से करीब 4724 फुट ऊपर है। यह देखने में किसी जादुई रचना से कम नहीं लगता है। यहां पर धुंध और हरियाली का एक अनोखा संगम देख सकते हैं। ऐसा लगता है कि यहां पर बादलों ने एक तरह से अनोखा शामियाना बना रखा है। यहां अलग-अलग प्रजातियों के खूबसूरत पक्षियों का आशियाना है। 

 

बाओबॉब्‍स जंगल-मेडागास्कर

मेडागास्कर के जंगल पूरी दुनिया के सबसे खतरनाक जंगलों में गिने जाते हैं लेकिन यहां का ये बाओबॉब्‍स जंगल देखने में बेहद खूबसूरत है। यह करीब 800 साल पुराना जंगल कहा जाता है। इस जंगल की ऊंचाई लगभग 1000 फुट है। इस जंगल को स्‍थानीय रूप से मदर ऑफ फारेस्‍ट के नाम से भी पुकारा जाता है। यहां पर बड़ी संख्‍या में टूरिस्‍ट आते हैं। 

 

बोनयार्ड बीच-फ्लोरिडा: 

फ्लोरिडा का यह बोनयार्ड बीच भी दुनिया के खूबसूरतों जंगलों में से एक है। यह करीब एक मील लंबा है और बिग टैलबोट द्वीप पर स्‍िथत है। इसके पेड़ों की शाखाएं समुद्र में झुकी हुई दिखाई देती हैं। ये पेड़ समुद्र में नहीं उगे हैं लेकिन समुद्र की उठती लहरें इन पेड़ों को नया जीवन देती हैं। इन पेड़ों को सूर्य की चमक के साथ समुद्र से नमक मिलता है। 

 

टनल ऑफ लव-यूक्रेन:

यूक्रेन का टनल ऑफ लव जंगल बेहद खूबसूरत है। इस जंगल की खासियत है यह है कि यहां पर कभी घने पेड़ों से होकर दिन में तीन बार ट्रेन गुजरती थीं। हालांकि आज यहां पर ट्रेनें नहीं निकलती हैं लेकिन ट्रेनों का गुजरने वाला रास्‍ता अभी भी बना है। यह रास्‍ता करीब 1.8 मील लंबा है। यहां पर बड़ी संख्‍या में लोग घूमने आते हैं। 

ड्रैगन के ब्लड फॉरेस्ट-सोकोतरा:

अफ्रीका के सोकोत्रा द्वीप में बना ब्लड फॉरेस्ट भी दुनिया के खूबसूरत जंगलों में से एक है। यह द्वीप यमन तट से अलग होने के बाद एक अनूठे रास्‍ते में बदल गया है। कहा जाता है कि प्राचीन काल में इस द्वीप के खजाने को लूट लिया गया था। इस दौरान यहां पर लूटे खजाने में ड्रैगन का रक्त भी शामिल था। इसके बाद से यहां पर उगे पेड़ों को इसी नाम से बुलाया जाने लगा है। 

 

जड़ वाला पुल-मेघालय: 

दक्षिण मेघालय का यह जंगल देखकर प्रकृति का चमत्‍कार और मानव की कारीगरी का अहसास होता है। यहां इस जंगल में पेड़ की जड़ों से पुल बने हैं। पहाड़ों के बीच बसे जंगलों के पेड़ों में यह कारीगरी की गई है। खासी जनजाति के सदस्यों ने नदियों-नालों को पार करने के लिए ये पैदल पुल बनाया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि मेघालय में यह चलन करीब 500 साल पुराना है। 

 

ओजारेटा जंगल-स्‍पेन: 

स्‍पेन का ओजारेटा फॉरेस्‍ट भी यहां के एडवेंचर वाले और ब्‍यूटी फॉरेस्‍ट में गिना जाता है। इस जंगल में काफी खूबसूरत और प्राचीन पेड़ हैं, लेकिन ये आम जंगलों से अलग हैं। धुंध से भरे होने के कारण इन पेड़ों का आकार रहस्यमयी आवरण सा नजर आता है। यहां पर भी बड़ी संख्‍या में लोग पेड़ों के अजूबे आकारों के पेड़ों को देखने आते हैं। 


सगुआरो राष्ट्रीय पार्क-एरिजोना:

एरिजोना का यह सगुआरो नेशनल पार्क देखने में बेहद ही खूबसूरत है। इसे यहां पर कार्नेगीआ नाम से भी पुकारा जाता है क्‍योंकि सगुआरो भारतीय नाम है। यहां पर बड़ी संख्‍या में कैक्टस के पेड़ पाए हैं। यहां पर पाए जानें वाले कैक्‍टस करीब 45 फीट तक ऊंचे हैं। आज ये पौधे एरिजोना की पहचान बन चुके हैं। 

 

डांसिंग फॉरेस्‍ट-रूस:

रूस का ये डांसिंग फॉरेस्‍ट देखने में बड़ा अजीब है। यहां पर देवदार के पेड़ों की एक अजीब प्रजाति देखने को मिलती हैं। इसके पेड़ सर्कल में बने हैं। इन पेड़ों का निचला हिस्‍सा हाथी की सूढ़ के जैसे बने हैं। जिससे इन्‍हें यहां पर डांसिंग ट्री भी कहा जाता है। हालांकि इन पेड़ों का ऐसा आकार क्‍यों हैं यह तो नहीं पता चल सका लेकिन लोगों ये देखने में मजा बहुत आता है। 

 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.