जैसा कपल वैसी घूमने की जगह, प्लान करें ट्रैवल अपने मूड के हिसाब से
अगर आप अपने पार्टनर के साथ हॉलीडे प्लान कर रहे हैं तो आप को तलाश होगी ऐसी जगह की जहां आप एक दूसरे की बाहों में खो जाएं। हम आप को दस रोमांटिक कपल डेस्टिनेशन बताने जा रहे हैं।
1- कोस्टारीका
अगर आप रोमांटिक जगह की तलाश कर रहे हैं तो कोस्टारीका आप के लिए बेहतरीन जगहों में से एक है। समुद्र किनारे अपने पार्टनर की बाहों में बाहें डाल कर आप इश्क फरमा सकते हैं।
2- सेंटोरिनी
ग्रीन से सेंटोरिनी आईसलैंड मोहब्बत करने वालों के लिए शानदार जगह है। नीले समुद्र किनारे बने हुइए सफेद नीले घर आप को अपनी ओर आकर्षित करते है। यहां समुद्र में याट पर आप मस्ती कर सकते हैं।
3- बहामास
अगर आप समुद्र किनारे बॉलीवुड फिल्मों की तरह रोमांस करना चाहते हैं तो बहामास से अच्छी जगह आप को कहीं नहीं मिलेगी। यहां का सुहाना मौसम आप की मोहब्बत के एहसास को और भी खुशहाल कर देगा।
4- न्यूजीलैंड
अगर आप अपने लव पार्टनर के साथ घूमने के लिए किसी रोमांटिक डेस्टिनेशन की तलाश कर रहे हैं तो आप के लिए न्यूजीलैंड बेहतर ऑप्शन हो सकता है। यहां के नीले समुद्र और ऊंचे पहाड़ आप को एक रूमानी एहसास देंगा।
5- बाली
बाली बीच प्लेस है। यहां के बीच अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाते हैं। अगर आप अपने लव के साथ ट्रेवल कर रहे हैं तो बाली के बीच पर आप दोनो को क्वालिटी टाइम बिताना चाहिए। ये जगह आप के रिश्ते को और मजबूत करेगी।
6- मालदीव
मालदीव अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। मालदीव पर आप को अपने पार्टनर के साथ रहने के लिए छोटो-छोटे कॉटेज मिल जाएंगे। जो समुद्र में खुलते हैं। यहां आप अपने पार्टनर की बाहों में बाहें डाल कर रोमांस कर सकते हैं।
7- वियतनाम
अगर आप बहुत ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना चाहते हैं तो वियतनाम आप के लिए कम पैसे में फुल मस्ती की जगह है। यहां आप पहाडि़यों के बीच पानी मे तैरते हुए घरों में अपने पार्टनर के साथ बेहतीन समय बिता सकते हैं।
8- बूडापेस्ट
जर्मनी का बूडापेस्ट शहर अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां की हवाओं में रोमांस बहता है। यहां की संस्कृति और सभ्यता आप को रोमांस करना सिखा सकती है। यहां के खूबसूरत पुल, बड़ी इमारतें और मौसम में हल्की सर्दी आप को जन्नत सा एहसास देगी।
9- क्रोएटिया
अगर आप को कॉकटेल के साथ यॉट पार्टी करना पसंद है तो आप को अपने पार्टनर के साथ क्रोएटिया जाना चाहिए। यहां के समुद्र और हवाओं में आप को रोमांस मिलेगा। यहां के बीच आप को अलग एक रुमानी एहसास देंगे। यहां के त्यौहारों में आप को सभ्यता और संस्कृति की झलक मिलेगी।
10- बेलीज
जिन कपल्स को पानी से प्यार है बेलीज उनके लिए जन्न्त है। यहां आप पानी में अपने पार्टनर के साथ घंटो मस्ती कर सकते हैं। यहां आप को अंडर वाटर रोमांस करने का भी मौका मिलेगा। मीलों तक फैला नीला समुद्र आप को एक अनोखा एहसास देगा। यहां पर ग्रेट ब्लू होल है जिसे देखने के लिए दूर दूर से सैलानी आते हैं।