Move to Jagran APP

फतेहपुर सीकरी जाएं तो बीरबल पैलेस, पचीसी न्‍यायालय सहित ये 10 जगहें देखना न भूलें

अगर आपको ऐत‍िहास‍िक जगहों पर जाने का शौक है तो यूपी के फतेहपुर सीकरी शहर जाएं। इतना ही नहीं यहां पर बीरबल पैलेस, पचीसी न्‍यायालय सह‍ित ये 10 खूबसूरत जगहें जरूर घूमें...

By shweta.mishraEdited By: Published: Sun, 18 Jun 2017 03:24 PM (IST)Updated: Wed, 28 Jun 2017 12:48 PM (IST)
फतेहपुर सीकरी जाएं तो बीरबल पैलेस, पचीसी न्‍यायालय सहित ये 10 जगहें देखना न भूलें
फतेहपुर सीकरी जाएं तो बीरबल पैलेस, पचीसी न्‍यायालय सहित ये 10 जगहें देखना न भूलें

नौबत खाना: 

loksabha election banner

नौबत खाना को घूमने के ल‍िए बड़ी संख्‍या में पर्यटक आते हैं। यह एक मुगल शैली ड्रम हाउस है। जहां पर अकसर शहनाई और ड्रम का प्रदर्शन किया जाता था। यहां द‍िन में पांच बार संगीत बजाया जाता है। यहां लाल पत्थर की दीवारों पर बनी नक्काशी द‍िल को छूने वाली है। 


अनूप तलाओ: 
यहां बना अनूप तलाओ बेहद शानदार वाटर टैंक है। इसे अकबर ने जल भंडारण और वितरण के उद्येश्य से बवनाया था। यह ख्वाबगाह परिसर के सामने स्थित है। सबसे खास बात यह है यहां बैठकर आस-पास के स्‍थानों को अच्‍छे से देखा जा सकता है।  


हुज्र ए अनूप तलाओ:

हुज्र ए अनूप तलाओ को अकबर की मुस्लिम पत्‍नी का निवास स्थान माना जाता था। हालांकि इसको लेकर काफी मतभेद है। यह जगह छोटी जरूर है लेक‍िन घूमने के उद्देश्‍य से काफी अच्‍छी है। 
बुलंद दरवाजा: 

यहां का बुलंद दरवाजा भी काफी प्रसिद्ध है। यह सम्राट अकबर की गुजरात पर जीत के स्मारक के रूप में बनवाया गया था। यह देखने में बेहद खूबसूरत है। यह लाल बलुआ पत्थर से निर्मित है। इसके अंदर सफेद और काले संगमरमर की नक्काशी है।  

पचीसी न्यायालय: 

शतरंज जैसा खेला जाने वाला खेल पचीसी तो आप जानते ही होंगे लेकिन फतेहपुर सीकरी में एक पचीसी न्यायालय है। जहां सम्राट अकबर शतरंज खेलते थे। यह दीवान-ए-आम के पास स्थित है। यहां की जमीन पर काले और सफेद चौकोर पत्‍थर लगे हैं। 
 शेख सलीम चिश्ती मकबरा: 

यहां पर बने शेख सलीम चिश्ती के मकबरे उन्‍हें श्रद्धांजलि देने के रूप में बनवाएं गए थे। यह पूरी कब्र संगमरमर की बनी है। यह कब्र बुलंद दरवाजे के सामने बनी है। समाधि एक उठे हुए मंच पर बनी है। यहां पर बड़ी संख्‍या में पर्यटक आते हैं। 

बीरबल का महल:

फतेहपुर सीकरी में बना बीरबल का महल बेहद खूबसूरत है। यह मुगलकालीन प्रसिद्ध महलों में से एक है। यही वह जगह है जहां पर बीरबल अपनी तीव्र बुद्धि के लिए सम्मानित किया गया था। यह महल फतेहपुर सीकरी के अन्तःपुर में स्‍थ‍ित‍ है। 

मरियम-उज-जमानी पैलेस: 

मरियम-उज-जमानी पैलेस फतेहपुर सीकरी के मुख्य किला परिसर में बना है। यह एक सुदर मुगल थीम वाला महल है। कहते हैं कि‍ अकबर की हिंदू पत्‍नी जोधा बाई यहीं रहती थी। यहां काफी खूबसूरत बगीचे बने हैं। इसकी नक्काशी काफी भव्‍य है। 

इबादत खाना: 

फतेहपुर सीकरी में बना इबादत खाना भी काफी फेमस है। इसे आराधना घर भी कहते हैं। यह वही जगह है जहां पर सुन्नी मुस्लमान चर्चा करने के ल‍िए एकत्र होते थे। यहां से हमेशा गुरुवार शाम को विचार विमर्श हेतु आने के लिए लोगों को बुलाया जाता था। 

पंच महल:

पंच महल पांच मंजि़ला इमारत है। कहते हैं कि‍ अकबर यहां पर आराम करते थे। यह ओपन साइडिड थीम पर है। देखने में यह बेहद खूबसूरत है। यह अनूप तलाओ के पास स्थित है। पंच महल पर्यटकों को बहुत पसंद आता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.