Move to Jagran APP

जरूर घूमें दुनिया के ये पांच दिलकश आइलैंड

दुनिया में खूबसूरत आइलैंड की कमी नहीं है। कुछ तो ऐसे हैं, जहां की प्राकृतिक खूबसूरती से आप आकर्षित हुए बिना नहीं रह पाएंगे। अगर ऐसी ही जगह की सैर करना चाहते हैं, तो हम आपको बता रहे हैं कुछ शानदार आइलैंडस के बारे में इन्हें अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

By molly.sethEdited By: Published: Fri, 05 May 2017 04:32 PM (IST)Updated: Fri, 05 May 2017 04:32 PM (IST)
जरूर घूमें दुनिया के ये पांच दिलकश आइलैंड
जरूर घूमें दुनिया के ये पांच दिलकश आइलैंड

 

loksabha election banner

मार्टिनिक, कैरेबियन 
हरियाली से भरे जंगल, सफेद और बेहद शांत बीच की तलाश में हैं,तो सेंट लुसिका स्थित मार्टिनिक आपके लिए अच्छी जगह साबित हो सकता है। इस आइलैंड पर घूमना हो तो कार बढ़िया साधन हो सकता है। यहां पाम ट्री से घिरे एनसे नोयर काले बालू वाला आकर्षक बीच है, जबकि एनसे डुफोर सफेद बालू वाला बीच है। एडवेंचर के शौकीन हैं, तो यहां की खड़ी चट्टानों पर ट्रैकिंग का आनंद ले सकते हैं। यहां बीच के किनारे फ्रेंच-कैरेबियन रेस्टोरेंट्स भी मिल जाएंगे। 

रोह रोंग सैमलोएम, कंबोडिया 

दक्षिणी कंबोडियन शहर सिहानोयूकेविले से दो घंटे बोट से रोह रोंग सैमलोएम पहुंच सकते हैं। यहां सड़कें नहीं हैं। आपको आगे की यात्रा पैदल ही तय करनी होगी। वैसे, यह जगह एक दिन के ट्रैवलर के लिए नहीं है। अगर तीन-चार दिन रुकें तो इस जगह को अच्छे से डिस्कवर कर पाएंगे। यह स्नोर्कलिंग के लिए दुनिया की बेहतरीन जगहों में से एक है। अगर आपको फिशिंग का शौक है, तो यहां के स्थानीय लोगों के साथ सूर्यास्त के बाद समुद्र में फिशिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। 

आईओस, ग्रीस 

यह पर्वतीय आइलैंड है, जहां आपको सफेद और नीले छत वाले अद्भुत घर दिखाई देंगे। इसे साइक्लेड्स आइलैंड के नाम से भी जाना जाता है। यहां पहुंचने के बाद पायरगोस की पहाड़ी पर हाइकिंग जरूर करें। शिखर पर पहुंचने के बाद आइलैंड का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। यहां की खासियत ग्रीक फूड है। गायरोस लोकप्रिय फास्ट-फूड है, लेकिन आप मोयूसाका (इसे अंडा, मीट, सब्जियों आदि को मिलाकर बनाया जाता है) का टेस्ट लिए बिना वापस नहीं जा सकते। 

गिलि ट्रवांगन, इंडोनेशिया 

अगर आप बाली जा रहे हैं, तो वहां से थोड़ा पूर्व की तरफ गिलि ट्रवांगन आइलैंड है। पडंग बाई, बाली से बोट के जरिए करीब डेढ़ घंटे में पहुंच सकते हैं। यह हेल्थ हॉलिडे डेस्टिनेशन है। योग की पुरानी पद्धतियों को सीखने के लिए बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं। यहां बड़ी गाड़ी ले जाने की सुविधा नहीं है, लेकिन किराये पर बाइक मिल जाएगी। 

तस्मानिया, ऑस्ट्रेलिया 

यह प्राकृतिक रूप से बेहद खूबसूरत आइलैंड है। यहां आपको एक ही जगह पर बहुत सारी चीजें देखने को मिल जाएंगी। बीचेज, रेनफॉरेस्ट, माउंटेन, लेक्स, वाइन वैली, नेशनल पार्क, खूबसूरत फार्मलैंड और स्वादिष्ट फूड। नेशनल पार्क में हाइकिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। नेशनल पार्क के साथ पूर्वी समुद्री तट बेहद खूबसूरत है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.