जो बोएंगे, वह पाएंगे
कभी समस्याओं से भागे नहीं, बल्कि अपनी स्किल को बढ़ाएं। अपनी बुद्धि को तराशें।
हमारे हाथ में कई चीजें नहीं होती हैं। लेकिन जब ऐसी कोई परिस्थिति सामने आए, तो कैसे करें उसका
सामना। बता रहे हैं मोटिवेशनल स्पीकर सोनू शर्मा..
हम लोग छोटी-सी समस्या से भी घबरा जाते हैं। यह सही नहीं है। कभी समस्याओं से भागे नहीं, बल्कि अपनी स्किल को बढ़ाएं। अपनी बुद्धि को तराशें। जब लोग किसी बात से इंकार करें, तो आप कैसे उसे हैंडल करेंगे, इस बात पर ध्यान देना जरूरी है। न निगेटिव बातों को बोएंगे, न ही उसका फल नकारात्मक मिलेगा।
टैलेंट को पहचानें
आपके पास टैलेंट है। लेकिन अगर आपको उसका इस्तेमाल करना नहीं आता, तो वह बेकार है। दुनिया प्रतिभासंपन्न लोगों से भरी है। उन्हें खुद ही नहीं पता कि वे क्या कर सकते हैं। सफलता हमेशा एक अच्छे इंसान की तलाश करती है। इसलिए सक्सेस का पीछा करने की बजाय अपने निजी विकास पर ध्यान दें।
लक्ष्य बनाकर काम करें
जब आप कोई प्रोजेक्ट बनाते हैं, तो उससे पहले होमवर्क करते हैं। शोध करते हैं। इसी तरह जब जिंदगी में किसी लक्ष्य को हासिल करना है, तो उसके लिए एक लिस्ट बनाएं कि कब, कैसे काम करना है? इस पर धीरे-धीरे आगे बढे़ंगे, तो एक दिन सफलता जरूर मिलेगी।
साभार : यूट्यूब
यह भी पढ़ें : भर रहे खुशियों के रंग