Move to Jagran APP

5 विश्व विख्यात महिलाएं जिन्होंने लीक से हटकर काम करके शोहरत कमाई

जानें वर्ल्ड फेमस इन पांच महिलाओं को जिन्होंने अपेन क्षेत्र में तो शोहरत कमाई ही, ग्लोबल लेवल पर भी समाजसेवा में अपना डेडिकेशन दिखाया।

By Srishti VermaEdited By: Published: Mon, 27 Feb 2017 04:11 PM (IST)Updated: Mon, 27 Feb 2017 04:55 PM (IST)
5 विश्व विख्यात महिलाएं जिन्होंने लीक से हटकर काम करके शोहरत कमाई
5 विश्व विख्यात महिलाएं जिन्होंने लीक से हटकर काम करके शोहरत कमाई

मार्च 8 महिलाओं को समर्पित होता है। एक ऐसा दिन जिसे पूरे विश्व में महिलाओं के अचीवमेंट के लिए सराहा जाता है, उनके लिए उत्सव मनाया जाता है। इस साल हमने इन पांच महिलाओं को सेलेक्ट किया है आइए जानते हैं उनकी क्या खासियत है जिन्हें इस वीमेन्स डे याद करना जरुरी है

loksabha election banner

एम्मा वाटसन
हैरी पॉटर फिल्म से बिग स्त्रीन पर आगाज करने वाली हॉलीवुड एक्ट्रेस ने आज काफी लंबा सफर तय कर लिया है। उस समय वे मॉडलिंग किया करती थीं। बाद में योगा टीचर के रुप में ट्रेंड होकर युएन की तरफ से जेंडर इक्वालिटी के लिए गुडविल एम्बैसेडर चुनी गईं और अब पूरी दुनिया को शांति का पाठ पढ़ा रही हैं। 24 की छोटी सी उम्र में ही उन्हें इस काम को लेकर काफी सराहना मिली।

एलेक्स वेक


एलेक्स वेक ऐसी महिला हैं जो साउथ सूडान में हो रहे सिविल वॉर के दौरान भाग गई थी और 1985 में एक रिफ्युजी की तरह लंदन में शरण लिया था। बाद में वे अश्वेत लेकिन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक सफल सुपरमॉडल के तौर पर स्थापित हुईं। वे पहली अफ्रीकन मॉडल थी जिन्हें लीडींग फैशन मैगजीन के कवर पर जगह मिली। इन सबके अलावा वे दुनिया भर के रिफ्युजी के लिए और उनके शांति बहाली के लिए काम करती हैं।

मलाला युसुफजई


मलाला युसुफजई सबसे कम उम्र की वो महिला हैं जिन्हें शांति के नोबेल प्राईज से सम्मानित किया गया। महज 17 की उम्र में ही उन्होंने अपनी लाइफ पूरी दुनिया के लड़कियों के लिए एजुकेशन कैम्पेन में लगा दिया। पांच साल पहले वे एक ब्लॉग लिखा करती थीं जिनके लिए उन पर हमला भी किया गया। लेकिन उनकी हिम्मत की दाद देनी पड़ेगी इससे वे हारी नहीं बल्कि उन्होंने अपना आंदोलन और भी तेज कर दिया। आज वे पूरी दुनिया के लड़कियों के लिए एजुकेशन के पक्ष में लड़ाई लड़ रही है।

एंजेलिना जोली


हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जो आज एक समाजसेवी बन चुकी हैं। दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला के रुप में फेमस एंजेलिना जोली में सुंदरता से कहीं बढ़कर टैलेंट है। वे एक अमेरिकन एक्ट्रेस, फिल्ममेकर, ऑस्कर अवॉर्ड विनर, मानवता के लिए लड़ने वाली महिला साथ ही युएन की गुडविल एम्बैसेडर भी हैं। इतना सबके बावजूद वे छह बच्चों की एक सफल मां भी हैं। हॉलीवुड एक्टर ब्रैड पिट से ही उन्होंने शादी भी रचाई है। एक्ट्रेस ने पूरी दुनिया भ्रमण की है ताकि वे जरुरतमंद के लिए काम कर सकें। इसके अलावा वे जरुरतमंद की जमीनी स्तर पर मदद के लिए भी जानी जाती हैं।

किम युना


आईस क्वीन के नाम से फेमस साउथ कोरियन स्केटर किम युना लास्ट ईयर रिटायर हुई हैं। 24 की उम्र में वो एक ओलंपिक चैंपियन रह चुकी हैं, साथ ही एक पब्लिश्ड ऑथर, एक पॉप सिंगर, टीवी होस्ट और एक समाज सेवी भी हैं। उन्होंने लिटिल युना स्केटर्स सपोर्ट के नाम से एक संस्था का भी निर्माण किया है जिसके तहत वे नए स्केटिंग लवर्स को स्केटिंग की ट्रेनिंग देती हैं।

यह भी पढ़ें : खामोश जुबां ने सुने बेटी के सपने


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.