Move to Jagran APP

सिने टॉक

राष्ट्रीय राज खुलेगा कि आखिर कटप्पा ने अमरेंद्र बाहुबली को क्यों मारा।

By Srishti VermaEdited By: Published: Fri, 17 Mar 2017 11:45 AM (IST)Updated: Fri, 17 Mar 2017 12:06 PM (IST)
सिने टॉक
सिने टॉक

बाहुबली 2 का ट्रेलर लीक
गुजरे साल में राष्ट्रीय उत्सुकता छोड़ गई 'बाहुबली' की सीक्वल का ट्रेलर जारी हो गया है। ट्रेलर जारी होने से ज्यादा गुरुवार को इसके लीक होने को लेकर गहमागहमी रही। कायदे से इसे शाम पांच बजे आधिकारिक तौर पर आना था, पर वह सुबह ही लीक हो गया। बहरहाल, सुबह ट्रेलर लीक होने की खबरें पसरती देख धर्मा प्रोडक्शंस ने ट्रेलर लांच से पहले ही इसका ट्रेलर ट्वीट कर दिया। बाद में अपने फेसबुक पेज पर उसे अपलोड किया। फिल्म अगले महीने 28 तारीख को रिलीज होगी। राष्ट्रीय राज खुलेगा कि आखिर कटप्पा ने अमरेंद्र बाहुबली को क्यों मारा। दूसरे पार्ट में अनुषा शेट्टी को युवा राजकुमारी के अवतार में पेश किया गया है। वह देवसेना के किरदार में हैं। पहले पार्ट में वह भल्लालदेव की कैद में थी। यहां बाहुबली और भल्लालदेव का देवसेना के साथ प्रेम त्रिकोण भी है।

loksabha election banner

छह महीने की छुट्टी पर आलिया


आलिया भट्ट 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के बाद से लगातार काम करती रही हैं। बीच में उन्होंने कहा भी था कि निरंतर काम करते रहने का असर उन पर पड़ा है। वह अकस्मात छुट्टी ले सकती हैं। खबरें हैं कि उन्होंने ऐसा कर दिया है। रणबीर कपूर के साथ आलिया की अगली फिल्म 'ड्रैगन' सितंबर से शुरू होगी। लिहाजा इस दरम्यान आलिया ने छुट्टी ले ली है। वह किसी नई स्क्रिप्ट को सुनने के बजाय अपने शौक पूरे करने जैसे कत्थक व पियानो सीखने में वक्त गुजारेंगी। खुद उन्होंने उसकी पुष्टि की है। खुद उनके शब्दों में, 'मैं ज्यादा से ज्यादा नई चीजें सीखना चाहती हूं। नए घर में एकांत में रहकर अपने बारे में सोचना चाहती हूं।' 

श्रीदेवी का नेगेटिव रोल


'इंग्लिश विंग्लिश' से अपने कॅरियर की दूसरी सफल इनिंग शुरू कर चुकीं श्रीदेवी ने पिछले साल एक साउथ इंडियन फिल्म की थी। उसमें वह खलनायिका बनी थीं। अब 14 जुलाई को उनकी फिल्म 'मॉम' आ रही है। यहां भी वह नेगेटिव रोल में हैं। फिल्म से जुड़े लोगों ने इसकी ताकीद की है। 'मॉम में उनके किरदार की सौतेली बेटी है। बेटी के प्रति मां का रवैया अच्छा नहीं है। वह खतरनाक और खुदगर्ज है। फिल्म में श्रीदेवी के साथ अक्षय खन्ना और अभिमन्यु सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं। 'मॉम' के निर्माता श्रीदेवी के पति बोनी कपूर हैं।

यह भी पढ़ें : दें अपना बेस्ट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.