Move to Jagran APP

लड़के हो जायें सावधान, आपकी इन आदतों से चिढ़ती हैं लड़कियां

रिश्ते बहुत ही नाजुक डोर से बंधे होते हैं। जानें वे कौन सी आदते हैं जिन्हें लड़कियां पसंद नहीं करती हैं।

By Srishti VermaEdited By: Published: Tue, 14 Mar 2017 10:39 AM (IST)Updated: Tue, 14 Mar 2017 12:10 PM (IST)
लड़के हो जायें सावधान, आपकी इन आदतों से चिढ़ती हैं लड़कियां
लड़के हो जायें सावधान, आपकी इन आदतों से चिढ़ती हैं लड़कियां


हर इंसान में कुछ ना कुछ ऐसी आदतें होती हैं जो कुछ बुरी और कुछ अच्छी होती हैं। खास करके महिलायें, पुरुषों की आदतों पर कुछ ज्यादा ही ध्यान देती है। क्योंकि पुरुषों की कुछ ऐसी आदतें होती हैं जो लड़कियों को पसंद नहीं आती हैं और वे उनसे चिढ़ना शुरु कर देती हैं। तो लड़के अब अपनी आदतों को लेकर हो जायें सावधान क्योंकि ऐसा ना हो आपकी आदत की वजह से आपके पार्टनर के साथ आपके रिश्ते में खटास आ जाए। जानें वो कौन से आदते हैं जिनसे आपको दूर रहना है-

loksabha election banner

-अगर लड़कियां आपको फोन करके आपसे बात करना चाहती हैं औऱ आप उन्हें मैसेज से उनका जवाब देते हैं तो अब ये करना छोड़ दें क्योंकि लड़कियों को ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आती हैं। कुछ बातें ऐसी होती हैं जिनका जवाब उन्हें फोन पर ही चाहिए होता है और ऐसे में अगर आप टेक्स्ट पर रिप्लाय देते हैं तो इस बात का अब से ध्यान रखें।

-लड़कियां, लड़कों की अपेक्षा कुछ ज्यादा कॉंशस होती हैं चाहे को अपने स्वास्थ्य को लेकर हो या कहीं आउटिंग पर जाने से पहले की तैयारी हो। वे हर काम ध्यान से करती हैं और इसमें वे काफी समय लगाती हैं। लेकिन वहीं लड़के इसेक उलट इन सबमें बिल्कुल भी कॉंशस नहीं होते हैं। वे बस कुछ ही घंटे में अपनी तैयारी कर लेते हैं और उनकी इसी बात से लड़कियां उनसे चिढ़ती हैं।


-लड़कियों की एक ये भी शिकायत रहती है कि उनके पार्टनर जब उनके साथ घर पर होते हैं या जब फोन पर बात करते हैं तो उनसे काफी रोमांसभरी बातें करते है लेकिन जब वे पब्लिक में होते हैं तो वे अपने प्यार का इजहार करने से बचते हैं। लड़कियों को लड़कों की ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आती है। लड़के अपनी इस आदत से जितना जल्दी हो सके छुटकारा पा लें।

-लड़कों को अपना आत्मसम्मान और अपना ईगो बहुत प्यारा होता है। इसी के चलते वे हर छोटी बड़ी बात को अपनी ईगो से जोड़ लेते हैं जो फिर पार्टनर के साथ लड़ाई का कारण बन जाता है। लड़कों की इसी आदत से लड़कियां परेशान होती हैं।

-कभी कभी पुरुष अपने काम में इतने मशगूल हो जाते हैं कि वे मैसेज या मिस्ड काल को इग्नोर कर देते हैं और उनका जवाब भी नहीं देते हैं। बाद में वे जब फ्री हो जाते हैं तो उनका रिप्लाय करते हैं जो लड़कियों को बिल्कुल पसंद नहीं आती है। लड़कियों को लगता है कि उन्हें प्रायोरिटी नहीं दी जा रही है और लड़कों की यही बात लड़कियों को गुस्सा दिला जाती है।

रास्ते में चलते समय आती जाती लड़कियों को दखते ही जाना, लड़कों की ये आदत भी लड़कियों को बिल्कुल पसंद नहीं आती है। ये बातें आपके लॉयल नहीं होने का संकेत देती है। और लड़कियां ये बात बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कर सकती हैं। इसी के साथ लड़कों की केयरलेस लाइफ भी उन्हें पसंद नहीं आती है। लड़कियों को अपने तरीके से सिस्टमैटिक तरीके से लाइफ जीना पसंद है। और इसमें लड़कों का इंटरफेयर वे पसंद नहीं करती हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.