छेना परवल
By Edited By: Published: Mon, 19 Aug 2013 11:26 AM (IST)Updated: Mon, 19 Aug 2013 11:29 AM (IST)
कितने लोगों के लिए : 8
सामग्री :
8 बड़ी साइज के परवल, 200 ग्राम छेना, आधा किलो चीनी, 7-8 छिले-कटे बादाम, 10-12 छिले-कटे पिस्ते, आधा चम्मच पिसी छोटी इलायची, थोड़ी सी केसर, 20 ग्राम मिश्री के दरदरे छोटे टुकड़े, 2 चांदी के वर्क
विधि :
केसर को महीन काट लें। परवल छीलकर बीच से चीरकर उबाल लें। पानी झारकर बीज व जाली हटा दें। छेने में दो चम्मच चीनी मिला लें, फिर बाकी चीनी और वर्क छोड़ और सारा सामान मिला लें।
चीनी की एक तार की चाशनी बनाकर परवल को उसमें धीमी आंच पर तब तक उबालें, जब तक उनका रंग न बदल जाए।
इन्हें चाशनी से निकालकर छन्नी में रखें, ताकि चाशनी निकल जाए। फिर छेना भरकर वर्क लगाएं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें