ट्यूलिप जोशी का पसंदीदा पपाया सैलेड
By Edited By: Published: Fri, 26 Apr 2013 12:03 AM (IST)Updated: Fri, 26 Apr 2013 12:03 AM (IST)
सामग्री :
500 ग्राम कच्चा पपीता, 2 मध्यम आकार के टमाटर, 6 कली छिला हुआ लहसुन, 3-4 लाल या हरी मिर्च, 2 टेबलस्पून नीबू का रस, 2 टेबल स्पून चीनी, 3 टेबलस्पून भुनी हुई मूंगफली, 1 टीस्पून फिश सॉस (यदि पसंद हो तो), नमक स्वाद के अनुसार, सजाने के लिए लैट्यूस और बंदगोभी का एक पत्ता।
कितने लोगों के लिए : 4
विधि :
1.पपीते को छीलकर लंबा-लंबा और बारीक कस लें।
2.खरल में मिर्च, लहसुन और मूंगफली को कूट लें।
3.अब टमाटर काटकर, नीबू का रस, नमक और चीनी मिलाएं।
4.अच्छी तरह मिलाएं और फिर कसा हुआ पपीता डालें।
5.ठीक से सभी सामग्री मिलाएं।
6.लैट्यूज या बंदगोभी के एक पत्ते को सर्विग प्लेट पर रखकर पपाया सैलेड सर्व करें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें