चटपटी स्वादिष्टï शकरकंद चाट
कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
शकरकंद - 2
मीठी चटनी
ग्रीन चिल्ली सॉस
हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
भुना जीरा पाउडर
काला नमक
नींबू - 1
विधि :
शकरकंद चाट बनाने के लिए सबसे पहले शकरकंद को भून लीजिए। इसके लिए एक पॉलीथिन में शकरकंद और 1 से 2 टेबल स्पून पानी डाल दीजिए ताकि शकरकंदी नरम भुनकर तैयार हो। अब इसे पॉलीथिन में बंद करके सात मिनट के लिए माइक्रोवेव में रखें। अब शकरकंद को हाथ से दबाकर चेक करें। अगर ये हाथ से दब जाए तो ये भुन चुका है। अब इसे पॉलीथिन से निकाल कर ठंडा होने दें। इसके बाद इसे चाकू की सहायता से छील लें और टुकड़ों में काट लें।
अब एक प्याले में इन टुकड़ों को रखकर उस पर काला नमक, भुना जीरा पाउडर, आधी छोटी चम्मच ग्रीन चिल्ली सॉस, दो छोटी चम्मच मीठी चम्मच, आधी या एक छोटी चम्मच नींबू का रस और थोड़ी हरी धनिया डाल दें। सभी को शकरकंद में अच्छे से मिक्स कर दें।
शकरकंद की चाट बनकर तैयार है। इसे एक प्लेट में निकाल कर इसके उपर सारे मसाले थोड़ी-थोड़ी मात्रा में छिड़क दें। साथ ही हरी धनिया और मीठी चटनी भी मिला दें। चटपटी शकरकंद की चाट तैयार है।