पालक फ्रैंकी
कितने लोगों के लिए : 5
सामग्री :
2 टी-कप मैदा, 2 चुटकी नमक, 3 टी स्पून अमचूर, 1 कटा प्याज, मैदा गूंथने के लिए दूध, 2 चम्मच तेल।
भरावन का मसाला
2 टी-कप महीन कटी पालक, 1कप महीन कटा प्याज, एक चुटकी खाने वाला सोडा, 2 कटी हरी मिर्च, स्वादानुसार नमक, 3 टे.स्पून छेना 2 टे.स्पून घी।
विधि :
मैदे में नमक मिला लें। इसमें दो चम्मच तेल मिलाकर दूध से नर्म गूंथ लें। इसकी 14 लोई बनाकर पतला बेल लें। गर्म तवे पर इसे रोटी की तरह सेंक लें।
भरावन के लिए
छेने को हाथ से मसलकर भुरभुरा कर लें। घी गर्म कर प्याज को एक मिनट तक गुलाबी भून लें। इसमें पालक, हरी मिर्च और खाने का सोडा मिलाकर दो मिनट पका लें।
फिर छेना और नमक मिलाकर उतार लें। इसका पानी हटा दें व 15 हिस्से कर लें। अमचूर को छह चम्मच पानी में घोल लें। प्रत्येक रोटी पर इस घोल को फैलाकर कटा प्याज बुरक लें। फिर एक हिस्सा मसाला फैलाकर रोल कर लें। तवे पर तेल गर्मकर इन रोल्स को सेंक लें। गरमागरम परोसें।
नोट- आप अपनी इच्छानुसार पालक के बदले छेना मटर या छेना पत्तागोभी भी इस्तेमाल कर सकती हैं।