Move to Jagran APP

एक नहीं अनेक अच्छे संस्थान

विदेश में उच्च शिक्षा की चाहत रखने वाले विद्यार्थियों के लिए युनाइटेड किंगडम हमेशा आकर्षण का केंद्र रहा है। यहां के कई विश्वविद्यालय शिक्षा क्षेत्र में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। इनमें से प्रमुख हैं...

By Edited By: Published: Wed, 24 Oct 2012 05:37 AM (IST)Updated: Wed, 24 Oct 2012 12:00 AM (IST)
एक नहीं अनेक अच्छे संस्थान

अध्ययन के लिए किस देश का चयन किया जाए, ऐसे प्रश्रनें पर जब विद्यार्थी मंथन करते हैं तो उनका सर्वाधिक जोर रहता है कि वहां के विश्वविद्यालय कितने वर्षो से लगातार अच्छी शिक्षा देने का काम कर रहे हैं। नि:संदेह यूके इस मामले में अन्य कई समकक्ष देशों पर बढत बना लेता है। वहां एक नहीं कई ऐसी यूनिवर्सिटियां हैं जिन्होंने अपने एजूकेशन सिस्टम में समय के अनुसार न केवल परिवर्तन किए हैं बल्कि अपनी गुणवत्ता को भी बरकरार रखा है। यही कारण है कि दशकों दशक से यूके जाने वाले विदेशी विद्यार्थियों की संख्या में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं आई है, बल्कि इसमें वृद्धि ही दिखाई दे रही है। आक्सफोर्ड एवं कैंब्रिज यूके के प्रमुख विश्वविद्यालय हैं, जहां हर विद्यार्थी शिक्षा हासिल करना चाहता है।

loksabha election banner

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय

इंग्लैंड के ऑक्सफोर्ड में स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड आंग्लभाषी दुनिया का प्राचीनतम विश्वविद्यालय है। इस समय जितनी भी यूनिवर्सिटियां चल रही हैं उनमें से प्राचीनता के आधार पर इसका दूसरा स्थान है। इस विश्वविद्यालय के निर्माण की तिथि के बारे में लोगों की अलग-अलग राय है।

रैंकिंग

इस विश्वविद्यालय ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर की जाने वाली विश्वविद्यालयों की रैंकिंग में हमेशा ही अच्छी उपस्थिति दर्ज कराई है। इससे स्वत: प्रमाणित हो जाता है कि वहां दी जाने वाली उच्च शिक्षा पूरी तरह से गुणवत्तापूर्ण है। 21 हजार से अधिक विद्यार्थियों वाले इस विश्वविद्यालय को क्यूएस व‌र्ल्ड रैंकिंग में विश्वस्तर पर पांचवां स्थान दिया गया है। द संडे टाइम्स के अनुसार नेशनल लेवल पर इसका दूसरा स्थान है।

लाइब्रेरी एवं म्यूजियम

यूरोपीय देशों में पुस्तकों को बहुत महत्व दिया जाता है इसी कारण से वहां के लगभग सभी विश्वविद्यालय एवं शिक्षण संस्थानों में लाइब्रेरियों का महत्व और भी बढ जाता है। ऑक्सफोर्ड में न केवल कई बहुत बडी लाइब्रेरियां हैं, बल्कि कई संग्राहलय और गैलरियां भी मौजूद हैं। सन 1683 में स्थापित किया गया एश्मोलियन म्यूजियम यूके का सर्वाधिक प्राचीन म्यूजियम है साथ ही यह दुनिया का सबसे पुराना यूनिवर्सिटी म्यूजियम भी है। महिलाओं की उच्च शिक्षा में भी इस यूनिवर्सिटी का अहम योगदान है।

शक्षिक सत्र एवं कॉलेज

यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड में 38 कॉलेज एवं छ: परमानेंट प्राइवेट स्थाई हॉल हैं। जिनकी अपनी मेंबरशिप है और वे खुद ही अपनी गतिविधियां संचालित करते हैं। यूनिवर्सिटी का शक्षिक वर्ष तीन भागों में विभाजित है। माइकेलमस टर्म अक्टूबर से दिसंबर, हिलेरी टर्म जनवरी से मार्च और ट्रेनिटी टर्म अप्रैल से जून तक होता है।

ेकैंब्रिज विश्वविद्यालय

कैंब्रिज विश्वविद्यालय इंग्लैंड के कैंब्रिज शहर में स्थित एक पब्लिक यूनिवर्सिटी है। यह आंग्लभाषी देशों का दूसरा सर्वाधिक प्राचीन और यूरोप का चौथा प्राचीनतम विश्वविद्यालय है। शक्षिक गुणवत्ता के मामले में यह हमेशा से आदर्श स्थान पर ही रहा है।

विदेशी विद्यार्थी

कैंब्रिज विदेशी विद्यार्थियों को हमेशा से अपनी ओर आकर्षित करता रहता है। अगर इस समय की बात की जाए तो इस यूनिवर्सिटी में तकरीबन 120 से अधिक देशों के छात्रों की मौजूदगी है। इसमें भारतीय छात्र भी शामिल हैं। विदेशी विद्यार्थियों के मध्य इस संस्थान में प्रवेश हासिल करने के लिए भी कडी प्रतिस्पर्धा होती है।

स्थापना किस तरह

सन 1209 में शहर के नागरिकों से हुए विवाद के चलते ऑक्सफोर्ड को छोडकर निकले प्रबुद्धजनों के संगठन ने इस विश्वविद्यालय की नीव रखी थी। इसका इतिहास ऑक्सफोर्ड से जुडा है इस कारण ही इसके और ऑक्सफोर्ड के विश्वविद्यालय को संयुक्त रूप से ऑक्सब्रिज कहा जाता है।

प्रतिस्पर्धा और विद्यार्थी

कैंब्रिज यूनिवर्सिटी और आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के बीच हमेशा से शक्षिक क्षेत्र में कडी प्रतिद्वंद्विता चलती रहती है। इस कारण ही दोनों विश्वविद्यालय अपने-अपने विद्यार्थियों को हर तरह की उत्तम सुविधा प्रदान करने का काम करते हैं। इस यूनिवर्सिटी में तकरीबन 19 हजार से अधिक विद्यार्थी हैं। ऑक्सफोर्ड की तरह ही वहां भी विश्व के बहुत से देशों के विद्यार्थियों की उपस्थिति है।

उत्तम स्थान

शक्षिक गुणवत्ता में कैंब्रिज की बात करना सूरज को दिया दिखाने जैसा है क्योंकि सभी जानते हैं कि यह विश्वविद्यालय विश्वस्तर पर जो शीर्ष विश्वविद्यालय हैं उनमें हमेशा शामिल रहा है। क्यूएस यूनिवर्सिटी व‌र्ल्ड रैंकिंग में इस विश्वविद्यालय को पहला स्थान दिया गया है। द संडे टाइम्स ने नेशनल लेवल पर गुणवत्ता के आधार पर कैंब्रिज को पहली पोजीशन दी है।

विषय

सभी विषयों की अच्छी पढाई के लिए विख्यात इस विश्वविद्यालय में आ‌र्ट्स एंड चूमेनिटी, चूमेनिटीज एंड सोशल साइंस, बायोलॉजिकल साइंस, फिजिकल साइंस, क्लिनिकल मेडिसिन, टेकनेलॉजी से संबंधित विषयों के प्रति स्थानीय एवं विदेशी छात्रों का अच्छा रुझान दिखाई दे रहा है।

स्पो‌र्ट्स पर जोर

कैंब्रिज विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को हर तरह से स्पो‌र्ट्स के प्रति प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप इस विश्वविद्यालय से पढकर निकले विद्यार्थियों ने हमेशा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्पो‌र्ट्स के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किया है। 50 से अधिक ओलंपिक तमगे यहां के विद्यार्थियों ने हासिल किए हैं।

शरद अगिन्होत्री


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.