Move to Jagran APP

यूनाइटेड किंगडम: शिक्षा का स्वर्णिम स्थान

यूनाइटेड किंगडम में दी जाने वाली शिक्षा से आकर्षित होकर विभिन्न देशों के छात्र वहां उच्च शिक्षा के लिए जाते हैं। अगर आप वहां जाकर अध्ययन करना चाहते हैं तो आपका निर्णय सही है ..

By Edited By: Published: Wed, 04 Apr 2012 06:30 AM (IST)Updated: Wed, 04 Apr 2012 12:00 AM (IST)
यूनाइटेड किंगडम: शिक्षा का स्वर्णिम स्थान

विश्व के लगभग 90 प्रतिशत देशों के छात्र यूके में अध्ययन को वरीयता देते हैं। यूके भारतीय छात्रों की सूची में बहुत आगे है। इस समय भी भारतीय विद्यार्थियों की अच्छी संख्या वहां मौजूद है।

loksabha election banner

घरेलू वातावरण

गुणवत्ता ब्रिटेन की शिक्षा की विशेषता है। बेहतर शिक्षा स्तर ही इसे अन्य देशों की तुलना में अच्छा बनाता है। विदेश में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों को सर्वाधिक जरूरत वहां के मूल लोगों के सहयोग की होती है। वे घर जैसा माहौल चाहते हैं। लोगों से इसी तरह का मिलने वाला व्यवहार यूके में सब कुछ आसान बना देता है।

अच्छा मार्गदर्शन

अच्छा मार्गदर्शन सफलता दिलाता है। यूके के विश्वविद्यालयों में छात्रों के लिए विश्वस्तरीय सलाहकार मौजूद हैं। यह विशेषज्ञ शिक्षा के साथ-साथ अन्य विषयों में भी छात्रों की समुचित मदद करते हैं।

आंग्लभाषी देश

अंग्रेजी आज विश्व की सर्वमान्य भाषा बन गई है। अधिकतर बडी कंपनियों में आज इसी भाषा में काम किया जा रहा है। यूके में अंग्रेजी भाषा में ही शिक्षा एवं बाकी का अन्य सभी कार्य किया जाता है। अगर आप वहां जाकर पढना चाहते हैं, तो अंग्रेजी पर आपकी बहुत अच्छी कमांड होना जरूरी है।

सामान्य फीस और मान्यता

यूके के शिक्षण संस्थानों को बेहतर रिजल्ट के कारण विश्व में सम्मान की नजर से देखा जाता है। लगभग सभी देशों में वहां की डिग्री एवं डिप्लोमा को मान्यता मिली हुई है। यूके में विभिन्न विषयों की फीस को बहुत अधिक खर्चीला नहीं माना जाता है।

यह सामान्य ही है। शिक्षा की गुणवत्ता को देखते हुए, संस्थानों द्वारा ली जाने वाली फीस कोई मायने नहीं रखती है।

पसंदीदा कोर्स

यूनाइटेड किंगडम में शिक्षण संस्थानों द्वारा जितने भी कोर्स चलाए जा रहे हैं, उनमें से सभी में भारतीय छात्रों की उपस्थिति है। भारतीय छात्र वहां इंजीनियरिंग, सूचना प्रौद्योगिकी, चिकित्सा विज्ञान, कला, फैशन डिजाइनिंग, एनिमेशन के कोर्सो में विशेष रुचि ले रहे हैं।

सामाजिक सहयोग

यूनाइटेड किंगडम में सामाजिक संस्थाएं विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करती रहती हैं। यूके के विश्वविद्यालयों में ऐसे संगठन छात्र संघों आदि के सहयोग से छात्र हित के कार्यक्रम चलाते रहते हैं। ऐसे संगठन छात्रों को पुस्तकों, भोजन व्यय आदि भी उपलब्ध कराने का काम करते हैं।

स्कॉलरशिप

ब्रिटेन में शिक्षा प्राप्त कर रहे एवं करने के इच्छुक छात्रों के लिए ब्रिटिश सरकार एवं अन्य कई सामाजसेवी संस्थाओं द्वारा स्कॉलरशिप एवं पुरस्कार योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ अधिकतर उन छात्रों को ही दिया जाता है, जो बेहतर शक्षिक रिकार्ड रखते हैं। विदेशी एवं स्थानीय दोनों ही तरह के छात्रों के लिए वहां पर्याप्त स्कॉलरशिप मौजूद हैं। ब्रिटिश काउंसिल के कार्यालयों से भी इन स्कॉलरशिप योजनाओं की जानकारी ले सकते हैं।

शिक्षा के साथ काम

यूके में विदेशी छात्रों को यह सुविधा मिल जाती है कि वह सप्ताह में कुछ घंटे जॉब वर्क कर लें। हां, इसके लिए उन्हें कुछ नियम-कानूनों का पालन करना होता है। सर्वप्रथम उस संस्थान की अनुमति लेनी होती है, जहां के वह छात्र हैं।

प्रमुख विश्वविद्यालय

* लंदन स्कूल ऑफ कामर्स

* यूनिवर्सिटी ऑफ अबरडीन

* यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ

* लंदन मैट्रोपोलिटन यूनिवर्सिटी

* वेस्ट लंदन कॉलेज

* यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिघम

शरद अगिन्होत्री


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.