Move to Jagran APP

आयरलैंड

प्राचीनकाल से उत्तम शिक्षा के लिए कुछ स्थानों को जाना जाता है। इन जगहों ने हमेशा दूसरे देशों के छात्रों को आकर्षित किया है। आयरलैंड इनमें से एक है ...

By Edited By: Published: Wed, 28 Mar 2012 07:24 PM (IST)Updated: Wed, 28 Mar 2012 12:00 AM (IST)

कल, आज और कल : हमेशा अव्वल

loksabha election banner

यूरोपीय संस्कृति के आधार, आयरलैंड को उसकी उन्नत शिक्षा प्रणाली के लिए जाना जाता है। दीर्घकाल से वहां विदेशी विद्यार्थियों की उपस्थिति रही है।

प्रतिस्पर्धात्मक सोच

आयरलैंड के कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में छात्रों के मध्य प्रतिस्पर्धात्मक माहौल स्पष्ट रूप से देखने को मिलता है। छात्रों को कडी मेहनत करके अपने आप को शक्षिक प्रतिस्पर्धा में बनाए रखना होता है।

शोध को वरीयता

विश्व के सभी देशों में आज शोधकार्यो को वरीयता दी जा रही है। आयरलैंड भी इससे अछूता नहीं है। शोधकार्यो को वहां प्रोत्साहित किया जाता है। शिक्षण संस्थानों का प्रयास रहता है कि इस काम में किसी भी तरह की अडचन न आए। वहां से शोधकार्य करके निकले छात्र विभिन्न क्षेत्रों में शीर्ष मुकाम हासिल करने में सफल हुए हैं।

विषय हैं बहुत

आयरलैंड में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों के सामने विषय का चयन कोई आसान काम नहीं है। विषयों की अधिकता और सभी में उत्कृष्ट शिक्षा उन्हें यह सोचने पर बाध्य कर देती है कि किस विषय को चुना जाए।

साहित्य

आयरलैंड और साहित्य के बीच गहरा नाता है। वहां का प्रत्येक नागरिक कहीं न कहीं लिटरेचर के प्रति गहरी आस्था रखता है। वहां के कई साहित्यकारों ने विश्व साहित्य पर अपनी छाप छोडी है। विदेशी छात्र हों या स्थानीय दोनों ही लिटरेचर कोर्सो में खासी दिलचस्पी दिखाते हैं।

टेकनेलॉजी

आयरलैंड ने हमेशा एक ओर जहां आधुनिक तकनीक को अपनाया है, वहीं अपनी प्राचीन परंपराओं को सहेज कर रखा है। शिक्षण संस्थानों में गौरवशाली प्राचीन संस्कृति से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, वहीं हर आधुनिक तकनीक छात्रों को मुहैया कराई जाती है। वहां के समस्त शिक्षण संस्थानों में कंप्यूटर एजूकेशन पर विशेष जोर है।

कम्यूनिकेशन एवं इतिहास

साहित्य एवं टेकनेलॉजी तो स्थानीय एवं विदेशी छात्रों की वरीयता सूची में हैं ही लेकिन अब कम्यूनिकेशन एवं इतिहास सब्जेक्ट भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं। इन विषयों में छात्रों को आधुनिकतम तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराई जाती है।

प्रमुख शिक्षण संस्थान

आयरलैंड में सरकारी विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों के अलावा बडी संख्या में गैरसरकारी कॉलेज एवं टेकिन्कल इंस्टीटयूट मौजूद हैं। डबलिन का ट्रिनिटी कॉलेज आयरलैंड का प्राचीनतम विश्वविद्यालय है। इसकी स्थापना सन 1592 में की गई थी।

कला और संस्कृति

आयरलैंड की कला और संस्कृति को यूरोप क्या संपूर्ण विश्व में आदर के साथ देखा जाता है। बडे-बडे साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं में यहां के जीवन, प्राकृतिक सौंदर्य, संस्कृति एवं सभ्यता का बखूबी बखान किया है। आयरिश संगीत एवं नृत्य को भला कौन नहीं जानता है। वहां के प्राचीन किले वास्तुकला का बखान करते हैं।

अन्य सुविधाएं

अगर आप आयरलैंड में पढाई के साथ-साथ काम भी करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको उस संस्थान की अनुमति लेनी होगी, जहां आपने प्रवेश लिया है। निर्धारित नियमों के अंतर्गत सोच विचार करके आपको सप्ताह में कुछ घंटे तक जॉब करने की अनुमति मिल सकती है।

प्रमुख विश्वविद्यालय

नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ आयरलैंड यूनिवर्सिटी ऑफ लिमरिक

ट्रिनिटी कॉलेज, डबलिन

लिमरिक इंस्टीटयूट ऑफ टेकनेलॉजी

सेंट पैट्रिक्स कॉलेज ऑफ एजूकेशन

शरद अग्निहोत्री


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.