जोश ब्लॉग
बेहतर है जोश
मैं जोश पिछले कई सालों से पढ रहा हूं। मैगजीन शेप में यह और भी बेहतर हुआ है। अब इसे कैरी करना भी आसान है। इसमें दी जा रही सभी जानकारियां करियर और एक्जाम दोनों लिहाज से उपयोगी हैं। मेरे ख्याल से आज जोश के जरिए युवाओं में आगे बढने की जो अलख जगाई जा रही है वो काबिले तारीफ है। जोश टीम को मैं धन्यवाद प्रेषित करता हूं।
न्यू एज मैगजीन
जोश में दी जा रही सभी जानकारियां हम छात्रों के लिए यूजफुल हैं। उस पर बदलते वक्त के साथ इसमें आ रहे इनोवेटिव चेंज भी तारीफ के काबिल हैं। इसमें यदि सामान्य ज्ञान की जानकारियां और बढाई जाएं तो परीक्षाओं के लिए कहीं लाभदायक होगा। गत दिनों इसमें प्रकाशित डिस्टेंस लर्निग स्टोरी अच्छी लगी। टेक्नोलॉजी कॉलम भी अच्छा है।
कम स्पेस में ज्यादा कंटेंट
यूं तो आज करियर के बारे में जानकारी लेने के बहुत से जरिए हैं। लेकिन कॉम्पिटिटिव एग्जाम के लिहाज से जोश का कंटेंट सबसे बेहतर है। इसमें आपको कम स्पेस में अच्छी इंफॉर्मेशन मिल जाती हैं। इस तरह दो फायदे होते हैं एक तो हमें शानदार कंटेंट मिल जाता है और दूसरे बुक्स आदि खरीदने मे पॉकेट भी खाली नहीं होती।
लैंग्वेज कॉलम शुरू करें
जोश मैं काफी टाइम से पढ रही हूं। इसका कंटेंट काफी रोचक है। हां, यदि इसमें इंग्लिश के अलावा किसी इंडियन लैंग्वेज जैसे तमिल, कन्नड, उडिया आदि को सिखाने वाला नियमित कॉलम शुरू किया जाए तो कई और स्टूडेंट इसकी ओर अट्रैक्ट हो सक ते हैं। इसमें इंग्लिश लर्निग वाला कॉलम रेगुलर देना चाहिए।
जेआरसी टीम