वर्ल्ड दिस वीक
यश चोपडा
खत्म हुआ चाहत का दौर
यशराज चोपडा
जन्म-27 सितंबर 1932, लाहौर
कार्यक्षेत्र-फिल्म निर्देशन, निर्माता, कहानीकार
पहली फिल्म-धूल के फूल (1959)
पुरस्कार- पद्मभूषण, दादा साहेब फाल्के पुरस्कार(2001) लीजन ऑफ ऑनर (फ्रांस), एशियन फिल्म मेकर ऑफ दि इयर (पुसान फिल्म फेस्टिवल), दिल तो पागल है, वीर-जारा 2 लिए राष्ट्रीय पुरस्कार।
मुख्य फिल्में-वक्त,दीवार, त्रिशूल, सिलसिला,काला पत्थर,डर,दिल तो पागल है
मृत्यु- 21 अक्टूबर 2012
देश का जायजा
-1962 भारत-चीन युद्ध के 50 वर्ष पूरे। शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि।
-बंगलुरू चिन्नास्वामी स्टेडियम धमाके व दिल्ली जामा मस्जिद गोलीकांड के आरोपी फसीह मोहम्मद को सऊदी अरब से दिल्ली लाया गया।
घूमती दुनिया
-2009 बांग्लादेश रायफल विद्रोह मामले में 723 और जवानों को सात साल की सजा सुनाई गई।
-लीबिया की सरकारी सेनाओं से झडप में मारा गया गद्दाफी का पुत्र खामिश। गद्दाफी के भरोसेमंद मूसा इब्राहिम की गिरफ्तारी से मचे उत्पात में 26 की मौत।
-भारत के जाने माने रक्षा विशेषज्ञ व सामरिक विचारक ब्रम्ह चेलानी को एशिया सोसायटी का बर्नार्ड स्वार्ज बुक पुरस्कार।
अर्थ का तंत्र
-खस्ताहाल आर्थिक हालातों से जूझ रही किंगफिशर एयरलाइंस का लाइसेंस निलंबित। विमानन सुरक्षा व उडानों की अनिश्चिता के चलते विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने लिया फैसला।
-टाटा समूह ने पार किया 100 अरब डॉलर का आंकडा। 100 अरब डॉलर का राजस्व पाने वाला देश का पहला कारोबारी समूह।
-भारती एयरटेल (25 करोड ग्राहक) बनी दुनिया की चौथी सबसे बडी टेलीकॉम कपंनी।
-सेबी ने सख्त किए नियम। फर्मो पर हेराफेरी के आरोपों की जांच की समय सीमा तय की।
खेल का रोमांच
-सायना नेहवाल ने डेनमार्क ओपेन सुपर सीरीज अपने नाम की। उन्होंने फाइनल में जर्मनी की जूलियन शेंक को पराजित किया। इस साल सायना की चौथी खिताबी जीत।
-कैरोलिना वोजनियाकी ने जीता क्रैमलिन कप टेनिस टूर्नामेंट।
-सन टीवी नेटवर्क ने खरीदी आईपीएल टीम डेक्कन चार्जर। हैदराबाद ही रहेगा टीम का घर।
सुर्खियां हफ्ते भर
-अमेरिकी शोधकर्ताओं ने थ्री डी प्रिंटिंग तकनीक से बने विमान का सफल परीक्षण किया।
-जाने माने बांग्ला उपन्यासकार व कवि सुनील गंगोपाध्याय (78) का निधन। गंगोपाध्याय को सेई समय के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार मिल चुका है।
-जाने माने हास्य कलाकार व अभिनेता जसपाल भट्टी की रोड एक्सीडेंट में मौत।
-एडिनबर्ग नेपियर यूनिवर्सिटी, लंदन ने अभिनेत्री शर्मिला टैगोर को डॉक्टरेट ऑफ आर्ट्स की उपाधि से सम्मानित किया।
-बाली द्वीप में मिला 14वीं सदी का सबसे विशाल हिंदू मंदिर।
जेआरसी टीम