Move to Jagran APP

करेंट अफेयर्स

1. केंद्र सरकार ने बराक मिसाइल के 1000 करोड़ रुपये के सौदे को 25 सितंबर, 2014 को मंजूरी दी। यह सौदा निम्न में से किस देश के साथ किया गया? क) अमेरिका ख) रूस ग) इजराइल घ) उपरोक्त में से कोई नहीं 2. भारत ने 'मीनामाटा संधि' पर 25 सितंबर, 2014 को हस्ताक्षर किए। यह संधि निम्न में से किस वस्तु के प्रयोग की र

By Edited By: Published: Tue, 14 Oct 2014 02:32 PM (IST)Updated: Tue, 14 Oct 2014 02:32 PM (IST)
करेंट अफेयर्स

1. केंद्र सरकार ने बराक मिसाइल के 1000 करोड़ रुपये के सौदे को 25 सितंबर, 2014 को मंजूरी दी। यह सौदा निम्न में से किस देश के साथ किया गया?

loksabha election banner

क) अमेरिका

ख) रूस

ग) इजराइल

घ) उपरोक्त में से कोई नहीं

2. भारत ने 'मीनामाटा संधि' पर 25 सितंबर, 2014 को हस्ताक्षर किए। यह संधि निम्न में से किस वस्तु के प्रयोग की रोक से संबंधित है?

क) पारा

ख) बारूद

ग) परमाणु बम

घ) उपरोक्त में से कोई नहीं

3. किस राज्य के उच्च न्यायालय ने 20 सितंबर 2014 को सूचना का अधिकार (आरटीआइ) के तहत जानकारी के लिए आवेदनकर्ताओं को जानकारी का कारण बताना अनिवार्य बताया?

क) मद्रास

ख) केरल

ग) आंध्र प्रदेश

घ) उपरोक्त में से कोई नहीं

4. किस प्रसिद्ध हिंदी लेखक को 23 सितंबर, 2014 को नई दिल्ली में सरस्वती सम्मान से सम्मानित किया गया?

क) गोविंद मिश्र

ख) उदय प्रकाश

ग) नामवर

घ) विजय तेंदुलकर

5. किस प्रसिद्ध लेखक और फिल्म निर्माता को वर्ष 2013 के लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड जे.सी. डैनियल पुरस्कार के लिए 23 सितंबर, 2014 को चुना गया?

क) मदाथिल थएकुट्टू (एमटी) वासुदेवन नायर

ख) मोहन लाल

ग) नागार्जुन

घ) रजनीकांत

6. केंद्र सरकार ने गंगा नदी के कायाकल्प हेतु सर्वोच्च न्यायालय में 22 सितंबर, 2014 को एक कार्य योजना प्रस्तुत की। इसका प्रस्तावित कार्यकाल निम्न में से कितने वर्षो का है?

क) 5 वर्ष

ख) 15 वर्ष

ग) 18 वर्ष

घ) उपरोक्त में से कोई नहीं

7. केंद्रीय खेल राच्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सर्बनन्दा सोनवाल ने 22 सितंबर, 2014 को तिरुअनंतपुरम में नेशनल एथलेटिक्स एकेडमी और नेशनल गोल्फ एकेडमी का उद्घाटन किया। तिरुअनंतपुरम निम्न में से किस राच्य में

स्थित है?

क) तमिलनाडु

ख) केरल

ग) बिहार

घ) उपरोक्त में से कोई नहीं

8. फो‌र्ब्स द्वारा सितंबर 2014 के चौथे सप्ताह में जारी सूची में भारत के 100 सबसे ज्यादा दौलतमंदों में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी प्रथम स्थान पर हैं। इस सूची के संदर्भ में निम्नलिखित मे से कौन-सा कथन सही है? उत्तर का चयन नीचे दिए गए कोट्स के आधार पर कीजिए :

1. फो‌र्ब्स की सूची में मुकेश अंबानी के बाद सन फार्मा के अध्यक्ष दिलीप सांघवी का नाम है।

2. फो‌र्ब्स की सूची में मुकेश अंबानी के बाद रतन टाटा का नाम है।

3. इस सूची में विप्रो के मुखिया अजीम प्रेमजी तीसरे स्थान पर हैं।

क) केवल 1 और 2

ख) केवल 2 और 3

ग) केवल 1 और 3

घ) सभी 1, 2 और 3

9. सर्वोच्च न्यायालय ने 24 सितंबर, 2014 को 214 कोल ब्लॉक आवंटन रद्द करने का आदेश दिया था। कोल ब्लॉक आवंटन के भ्रष्टाचार के मामले के संदर्भ में निम्नलिखित मे से कौन-सा कथन सही है? उत्तर का चयन नीचे दिए गए कोट्स के आधार पर कीजिए।

1. सर्वोच्च न्यायालय ने कुल 214 कोल ब्लॉक आवंटन रद्द करने का आदेश दिया।

2. सर्वोच्च न्यायालय ने कुल 218 कोल ब्लॉक आवंटन रद्द करने का आदेश दिया।

3. कोल ब्लॉक वर्ष 1993 से 2010 के बीच आवंटित किए गए थे।

क) केवल 1 और 2

ख) केवल 2 और 3

ग) केवल 1 और 3

घ) सभी 1, 2 और 3

उत्तर-

1-ग, 2- क, 3- क, 4- क, 5- क, 6- ग, 7-ख,

8- ग, 9- ग


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.