Move to Jagran APP

2019 में मिट जाएगा विपक्ष का नामोनिशान : गुरुचरण

मंगलवार को टोकलो मंडल भाजपा कार्यसमिति की बैठक हथिया पंचायत भवन में हुई। बैठक में मंडल प्रभारी के रूप में मनोहरपुर के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक शामिल हुए।

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 May 2017 02:47 AM (IST)Updated: Wed, 24 May 2017 02:47 AM (IST)
2019 में मिट जाएगा विपक्ष का नामोनिशान : गुरुचरण
2019 में मिट जाएगा विपक्ष का नामोनिशान : गुरुचरण

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : मंगलवार को टोकलो मंडल भाजपा कार्यसमिति की बैठक हथिया पंचायत भवन में हुई। बैठक में मंडल प्रभारी के रूप में मनोहरपुर के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक शामिल हुए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक गुरुचरण नायक ने कहा कि वर्ष 2019 में झारखंड समेत पूरे देश में शान से कमल फूल खिलेगा। कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी और झारखंड की रघुवर दास सरकार जिस रफ्तार से विकास कार्य कर रही है ऐसे में विपक्षी दलों का सूपड़ा साफ होना तय है।

loksabha election banner

बैठक को भाजपा एससी-एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष ललित मोहन गिलुवा, मंडल अध्यक्ष पंडित कुमार महतो, हथिया के प्रभारी मुखिया कनेष्ठर प्रधान आदि ने संबोधित किया। बैठक के क्रम में टोकलो के मंडल अध्यक्ष पंडित महतो की माता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। बैठक में नर¨सह प्रधान, सत्यनारायण प्रधान, नर¨सह महाली, अशोक कुमार तांती, मोहन लोहार, कांडे पाड़ेया, सागर मुंडा, मुरलीधर प्रधान, कान्हू प्रधान, फोलो प्रधान, राहुल प्रधान, बुधराम माहली, लक्ष्मण प्रधान, गुरूप्रसाद प्रधान, धासीनाथ प्रधान समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

-----------

ग्रामीणों ने रखी गांव की समस्याएं

भाजपा की बैठक के बाद हथिया के ग्रामीणों ने नेताओं के समक्ष गांव की समस्याओं को रख उसके समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने गांव में बिजली समस्या को गंभीर बताते हुए नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। इसके अलावा ग्रामीणों ने बताया कि गांव के नदी, तालाब पूरी तरह सूख गए हैं। गांव के कई चापाकल भी खराब पड़े हुए हैं। चक्रधरपुर-टोकलो मुख्य सड़क मार्ग से हथिया गांव तक एक किमी सड़क निर्माण की मांग भी प्रमुखता से रखी। इस दौरान पूर्व विधायक गुरुचरण नायक ने पेयजल समस्या को दूर करने के लिए पीएचईडी के मुख्य अभियंता और विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता से दूरभाष पर वार्ता कर ग्रामीणों की समस्याओं की जानकारी देकर समाधान की मांग की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.