25 जवान व 15 सुपरवाइजर का हुआ चयन
चक्रधरपुर : रविवार को चक्रधरपुर थाना परिसर में सिक्योरिटी स्किल्स काउंसिल ऑफ इंडिया द्व
चक्रधरपुर : रविवार को चक्रधरपुर थाना परिसर में सिक्योरिटी स्किल्स काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा चाईबासा जिला में विशेष भर्ती अभियान चलाया गया। जिसमें सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर पद के लिए भर्ती अभियान चलाया गया। मौके पर 25 जवान एवं 15 सुपरवाइजर का चयन हुआ। एसआइएस के अधिकारी राजेंद्र तिवारी ने चक्रधरपुर थाना में युवकों की शारीरिक जांच की। वहीं युवकों की हाइट, उम्र, वजन एवं शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच भी की। सुरक्षा जवान 10 वीं पास तथा सुरक्षा सुपरवाइजर 12 वीं पास युवकों का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि चयनित युवकों को सुरक्षा जवान के लिए एक माह व सुपरवाइजर के लिए दो माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उसके बाद भारत सरकार, राज्य सरकार के बड़े-बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठान, राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय प्रतिष्ठान, होटल, हॉस्पिटल, बैंक, हवाई अड्डा एवं बंदरगाह आदि स्थानों पर नियुक्त किया जाएगा। वहीं 24 अप्रैल को चाईबासा सदर परिसर में शिविर का आयोजन किया जाएगा।