हनुमान मंदिर के प्रथम तल पर बनेगा राम दरबार
चाईबासा : अमला टोला हनुमान मंदिर में रविवार रात बैठक दीपक शर्मा की अध्यक्षता मे हुई। इसमें
चाईबासा : अमला टोला हनुमान मंदिर में रविवार रात बैठक दीपक शर्मा की अध्यक्षता मे हुई। इसमें हनुमान मंदिर के प्रथम तल पर भव्य राम दरबार का निर्माण करने पर चर्चा की गई। इसके लिए मंदिर निर्माण समिति का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से शम्भू दयाल गोयल को अध्यक्ष, चितरंजन दास को उपाध्यक्ष, दीपक शर्मा को सचिव, श्री अनूप जोशी को संयुक्त सचिव तथा मनोज अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं मुख्य संरक्षक के रूप में मिथिलेश ठाकुर के नाम पर सहमति बनी। समिति का एक बैंक अकाउंट खोले जाने का निर्णय लिया गया। इसमें राम दरबार के निर्माण के लिए कोष एकत्रित किया जाएगा। रामदरबार के निर्माण का शिलान्यास 29 अप्रैल को अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर किया जाएगा। बैठक में विनय ठाकुर, संदीप भवसार, किशोर सुल्तानिया, सुनील शर्मा, संजय पोद्दार, श्यामलाल ¨सघानिया, संतोष ¨सघानिया, प्रवेश प्रसाद, दिलीप जालान, गणेश शर्मा, गोपीराम अग्रवाल, विकास शर्मा, बादल ¨सह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।