महाप्रभु ने दिए दर्शन, रथयात्रा आज
चक्रधरपुर : महाप्रभु ने शनिवार को दर्शन दिए। इसी के साथ ही रविवार को रथयात्रा का आगाज होगा। पोड़ाहा
By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Jun 2017 02:48 AM (IST)Updated: Sun, 25 Jun 2017 02:48 AM (IST)
चक्रधरपुर : महाप्रभु ने शनिवार को दर्शन दिए। इसी के साथ ही रविवार को रथयात्रा का आगाज होगा। पोड़ाहाट अनुमंडल के जगन्नाथ मंदिरों में महाप्रभु जगन्नाथ, भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा का नेत्रोत्सव किया गया। इसके साथ ही 15 दिन बाद भक्तों को महाप्रभु ने दर्शन दिए। इस मौके पर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। अब महाप्रभु जगन्नाथ अपने अग्रज व बहन के साथ रविवार को रथ पर सवार होकर मौसीबाड़ी के लिए रवाना होंगे और सात दिनों तक वहीं रहेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें