Move to Jagran APP

पुलिस बनेगी ट्रेनर, छात्राओं को सिखाएगी आत्मरक्षा के गुर

जागरण संवाददाता, चाईबासा : बीट पुलि¨सग के प्रयोग के जरिए आम लोगों तक पहुंचने के प्रयास में

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Apr 2017 02:46 AM (IST)Updated: Tue, 25 Apr 2017 02:46 AM (IST)
पुलिस बनेगी ट्रेनर, छात्राओं को सिखाएगी आत्मरक्षा के गुर
पुलिस बनेगी ट्रेनर, छात्राओं को सिखाएगी आत्मरक्षा के गुर

जागरण संवाददाता, चाईबासा : बीट पुलि¨सग के प्रयोग के जरिए आम लोगों तक पहुंचने के प्रयास में जुटी पश्चिम ¨सहभूम पुलिस एक और नया प्रयोग करने जा रही है। इसके तहत पुलिस के जवान छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाएंगे।

loksabha election banner

एंटी रोमियो स्क्वायड के बाद महिला सुरक्षा की दिशा में उठाया गया यह दूसरा बड़ा कदम है। चाईबासा दौरे पर आईं राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ता को इस दिशा में कदम उठाने का सुझाव दिया था। इसके बाद पुलिस ने छात्राओं के लिए ट्रेनर की व्यवस्था कर ली। इसकी शुरुआत महिला महाविद्यालय चाईबासा से होगी। इसके लिए पुलिस कॉलेज में नेशनल लेवल के जूडो कराटे और मार्शल आर्ट में एक्सपर्ट पुलिसकर्मियों की सेवा लेगी। यह लोग छात्राओं को कॉलेजों में ट्रे¨नग देंगे। युवतियों के साथ बढ़ रहे अपराध को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ता शहर में महिलाओं व युवतियों को आत्मरक्षा का गुर सिखाने के इस अभियान की शुरुआत 25 अप्रैल से मार्शल आर्ट के विशेष प्रशिक्षण के जरिए करने जा रहे है। चाईबासा महिला कॉलेज में 25 अप्रैल को दोपहर 12 बजे इस कार्यक्रम का उद्घाटन कोल्हान के वीसी डॉ. आरपीपी ¨सह करेंगे। इस कार्यक्रम तहत शहर के विशेष क्षेत्र में विशेष प्रशिक्षित पुलिसकर्मी छात्राओं को स्वयं की सुरक्षा के लिए मार्शल आर्ट सिखाएंगे। छात्राओं को चेन स्ने¨चग, छेड़छाड़ सहित अपरिहार्य परिस्थितियों से निपटने के बारे में बताया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.