भगवान जगन्नाथ करते कंधे पर सवारी
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : कोल्हान क्षेत्र में रथयात्रा अनोखे अंदाज में होती है। कहीं भगवान सीधे
By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Jun 2017 02:47 AM (IST)Updated: Sun, 25 Jun 2017 02:47 AM (IST)
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : कोल्हान क्षेत्र में रथयात्रा अनोखे अंदाज में होती है। कहीं भगवान सीधे अपने मंदिर से रथ में सवार होते हैं, तो कहीं उन्हें उनके भक्त कंधे पर लेकर लगभग आधा किमी. दूरी तय कर महाप्रभु को रथ में सवार कराते हैं। जोजोकुड़मा गांव में भगवान जगन्नाथ को बड़ाकुड़मा गांव से भक्त कंधे पर लेकर पैदल लगभग आधा किमी. की दूरी तय करते हैं एवं मौसी बाड़ी गांव के नाम से प्रसिद्ध जोजोकुड़मा पहुंचते हैं। जहां धूमधाम से भगवान जगन्नाथ को रथ में सवार कराया जाता है। जोजोकुड़मा गांव में इस दौरान हरिनाम संकीर्तन का भी आयोजन होता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें