सदर प्रखंड में 19 हजार बच्चे पियेंगे पोलियो की खुराक
जागरण संवाददाता, चाईबासा : सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में 29 जनवरी को आयोजित
जागरण संवाददाता, चाईबासा : सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में 29 जनवरी को आयोजित पल्स पोलियो कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ब्लॉक लेबल टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख नारायण बानरा ने की। बैठक में 29 जनवरी से 31 जनवरी तक आयोजित पल्स पोलियो कार्यक्रम में 0 से 5 साल के शत-प्रतिशत बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का निर्णय लिया गया। वहीं इसकी तैयारी के लिए 28 जनवरी को पुन: बैठक करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के दौरान कुल 18 हजार 585 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए कुल 191 बूथ बनाए गए हैं। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के 124 तथा शहरी क्षेत्र के 67 बूथ शामिल हैं। कार्यक्रम की निगरानी के लिए 36 सुपरवाईजर नियुक्त किए गए हैं जबकि कुल बूथ कार्यकर्ताओं की संख्या 417 है। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार भगत, प्रथम चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जगन्नाथ हेंब्रम, अंचलाधिकारी एनी सरोजनी तिर्की, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ग्लोरिया एक्का, आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संगीता मुंडरी, निर्मल लागुरी, जुलियानी ¨पगुवा, खुशबू कुमारी आदि उपस्थित थे।