Move to Jagran APP

दुर्घटना में बाइक सवाल हुआ घायल

जगन्नाथपुर : चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना जगन्नाथपुर

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jul 2017 02:47 AM (IST)Updated: Fri, 21 Jul 2017 02:47 AM (IST)
दुर्घटना में बाइक सवाल हुआ घायल

जगन्नाथपुर : चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के मैरमसाई मुख्य सड़क पर गुरुवार शाम 4 बजे शाम की है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। घटना में घायल व्यक्ति रिमराय बानसिंह जेटेया थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव का निवासी है। पुलिस द्वारा घायल का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगन्नाथपुर में कराया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार रामराय जगन्नाथपुर से साप्ताहिक हाट बाजार कर अपने गांव लौट रहा था इसी दौरान मैरमसाई के पास विपरित दिशा से आ रहे चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दिया जिससे वह घायल हो गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.