आने वाली पीढ़ी भी देश सेवा की ले प्रेरणा : एसपी
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को बं
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को बंदगांव के तिरला गांव के शहीद कुंवर ¨सह मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया गया। प्रतिमा का निर्माण सीआरपीएफ 60 बटालियन द्वारा कराया गया था। गुरुवार को सीआरपीएफ के उप महानिरीक्षक चाईबासा रेंज राजीव राय ने विधिवत पूजा-अर्चना कर शहीद के पुत्र सागर मुंडू के साथ प्रतिमा का अनावरण संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर सीआरपीएफ के अधिकारियों के साथ शहीद के परिजनों ने भी श्रद्धांजलि दी। प्रतिमा अनावरण के बाद शहीद के परिजनों को उप महानिरीक्षक राजीव राय, सीआरपीएफ कमांडेंट पीसी गुप्ता, पुलिस निरीक्षक अनीश गुप्ता, एसएस यादव, राजू डी नाइक, द्वितीय कमान अधिकारी दिनेश ¨सह, एएसपी अभियान मनीष रमन के हाथों सम्मानित किया गया। मौके पर सीआरपीएफ के उप महानिरीक्षक राजीव राय ने कहा कि देश की रक्षा-सुरक्षा के लिए शहीद कुंवर ¨सह मुंडा ने बलिदान दिया है। तिरला गांव के लोग इसके लिए बधाई के पात्र हैं। इस तरह बहुत ही कम ही लोग ऐसे वीरगति को प्राप्त होते हैं। उन्हीं के सम्मान में यह प्रतिमा स्थापित की गई है। पूरे झारखंड में सीआरपीएफ के 54 जवान विभिन्न जगहों पर शहीद हुए हैं। जिसमें से 35 जवानों की प्रतिमा पूर्व में ही लगा दी गई है। लेकिन झारखंड में 19 प्रतिमाओं का अनावरण किया गया। झारखंड के जितने भी सीआरपीएफ जवान वीरगति को प्राप्त हैं, उनकी याद में प्रतिमा सीआरपीएफ द्वारा प्रतिमा लगाई गई। मौके पर ग्रामीण गोपाल मुंडू, गो¨वद मुंडू, बिरसा मुंडू समेत तिरला गांव के काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
प्रत्येक वर्ष शहीद की याद में हो कार्यक्रम : एसपी
एसपी अनीश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि जब कोई देश के लिए शहीद होता है तो गर्व महसूस होता है। ऐसे परिवार पर भी गर्व महसूस होता है। आने वाली पीढ़ी को भी देश सेवा के लिए प्रेरणा लेनी चाहिए। हर वर्ष शहीद कुंवर ¨सह मुंडा की स्मृति में कोई न कोई कार्यक्रम आयोजित किया जाना चाहिए।
इन्हें किया गया सम्मानित
शहीद कुंवार ¨सह मुंडा के बेटे सागर मुंडू, बहू बिरेश मुनी, सालुकद पुरती, पोती इस्मा मुंडू, पोता इशांत मुंडू, चाचा सागर मुंडू, भाई सेगना मुंडू, गोमिया मुंडू एवं ग्रामीण मुंडा बिरसा मुंडा को अधिकारियों ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।