नक्सल प्रभावित थाने में जारी किया गया हाई अलर्ट
जागरण संवाददाता, चाईबासा : पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया की ओर से घोषित झारखंड बंद
जागरण संवाददाता, चाईबासा : पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया की ओर से घोषित झारखंड बंद के अंतर्गत पश्चिम ¨सहभूम जिले के अधिकांश इलाकों में स्थिति सामान्य बनी रही। दिन में कई इलाकों में हर दिन की तरह वाहनों का परिचालन सामान्य रहा। दुकानें और हाट, बाजार खुले रहे। नक्सल प्रभावित इलाकों में थानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। जवानों को सोमवार शाम से मंगलवार की सुबह तक विशेष सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में 26 जवानों के शहीद होने के बाद पुलिस मुख्यालय से जिले को अलर्ट किया गया है। रेलवे स्टेशनों और रेल लाइन पर भी विशेष सतकर्ता बरतने को कहा गया है। नक्सलियों के इस कायरतापूर्ण करवाई के बाद ओडिशा से सटे सीमावर्ती इलाकों में चौकसी बढ़ा दी गई है। पुलिस बल को नक्सल अभियान के दौरान सजग रहने का निर्देश दिया गया है। हर सूचना को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों से अवगत कराने को कहा गया है।