आजसू सुप्रीमो से मिले पार्टी कार्यकर्ता
आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो से गुरुवार को चक्रधरपुर विस क्षेत्र के आजसू कार्यकर्ताअ
By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Jul 2017 02:48 AM (IST)Updated: Fri, 28 Jul 2017 02:48 AM (IST)
चक्रधरपुर : आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो से गुरुवार को चक्रधरपुर विस क्षेत्र के आजसू कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की। सुदेश महतो सड़क मार्ग से ओडिशा प्रांत के पुरी जा रहे थे। इसी क्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरायकेला चौक में उनसे मुलाकात कर संगठन व अन्य मसलों पर चर्चा किया। मुलाकात करने वालों में मुख्य रूप से चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी रामलाल मुंडा, जिला सचिव दिनेश चंद्र महतो, प्रखंड अध्यक्ष सरना बोयपाई, बंदगांव प्रखंड अध्यक्ष परमेश्वर महतो, विनय कुमार महतो, रामलाल महतो व अनिल कुमार मुन्ना सहित अन्य कार्यकर्ता भी शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें