कांग्रेस ने की राज्य को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग
चाईबासा : झारखंड की भाजपा सरकार झारखंड के बेरोजगार युवक-युवतियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।
चाईबासा : झारखंड की भाजपा सरकार झारखंड के बेरोजगार युवक-युवतियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। मंझारी प्रखंड में निर्मित तोरलो डैम से पानी रिसाव को ठीक कर और पूर्वी नहर के रूप में तोरलो, भागाबिला, लमजारी, बरकीमारा गांव के किसानों को ¨सचाई की सुविधा से जोड़ा जा सकता है। यह बात कांग्रेस जिलाध्यक्ष सन्नी ¨सकू ने मंझारी में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। कहा कि पूर्व निर्धारित आदर्श आचार संहिता लगने के वजह से धरना-प्रदर्शन को स्थगित कर एक प्रतिनिधिमंडल महामहिम राज्यपाल के नाम अंचल अधिकारी को स्मार पत्र सौंपा। इसमें पश्चिम ¨सहभूम जिला सहित झारखंड को अविलंब सूखाग्रस्त राज्य घोषित करो और किसानों की नष्ट फसल के एवज में किसानों को उचित मुआवजा व ऋण माफ किया जाय। इस मौके पर सनातन बिरुवा, मोतीलाल बोदरा, राहुल आदित्य, अशोक बारिक, माधव चंद्र कुंकल, शीतल पुरती, संजय बिरुवा, सुरेश सवैया, बबलू ¨सकू, नेहरू नायक, बसंत कुमार ग्वाला, सनातन गोप, राजेंद्र हेम्ब्रम, दक्षिण पान आदि उपस्थित थे।